16.5 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल क्षेत्र में 100 बिस्तरों का अस्पताल का सपना पूरा हुआ: कृष्णा...

भेल क्षेत्र में 100 बिस्तरों का अस्पताल का सपना पूरा हुआ: कृष्णा गौर

Published on

भोपाल

आनंद नगर हथाईखेड़ा में 20 करोड़ की लागत से 100 बेड का सरकारी अस्पताल बनकर तैयार हो गया। इस अस्पताल को बनाने का सपना पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बाबूलाल गौर ने देखा था, आज वह हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनका सपना साकार हो गया। यह बात शुक्रवार को गोविंदपुरा विधानसभा की विधायक कृष्णा गौर ने अस्पताल भवन के लोकार्पण अवसर पर कहीं। उन्होंने कहा कि गोविंदपुरा में शिक्षा और स्वास्थ्य की सुविधा यहां के लोगों को मिलने लगी है। सरकारी अस्पताल भवन के लोकार्पण अवसर पर पार्षद राजेश चौकसे, पार्षद शिरोमणि शर्मा सहित स्थानीय रहवासी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

राज्य सरकार की हरी झंड़ी के बाद यह अस्पताल 2 एकड़ जमीन पर बनकर तैयार हो गया है। शुक्रवार को विधायक कृष्णा गौर द्वारा लोकार्पण के बाद यहां सुविधाएं मरीजों को मिलना आरंभ हो गई है। अस्पताल के आरंभ होने से भेल क्षेत्र को चिकित्सा के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिली है।

ज्ञात हो कि पूर्व में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग मंत्रालय ने जिला चिकित्सालय एवं सिविल अस्तपाल भवनों के निर्माण व उन्नयन कार्य की प्रशासकीय स्वीकृति दे दी थी , जिसके बाद गोविंदुपरा में 100 बिस्तरों का नवीन सिविल अस्पताल भवन के निर्माण पूरा हो सका है। इस अस्पताल के बनने से विधानसभा क्षेत्र की लगभग 5 लाख से ज्यादा की आबादी को इसका लाभ मिलेगा।

अब इलाज के लिए 10 से 20 किमी दूर जाना नहीं पड़ेगा
गोविंदपुरा विधान सभा क्षेत्र के लोगों को सौ बिस्तरों का बड़ा अस्पताल खोलने मांग पिछले 40 साल से कर रहे थे। इस क्षेत्र के कई गांवों के लोग प्राइवेट नर्सिंग होम में महंगा इलाज करा रहे है साथ ही उन्हें 10 से 20 किमी दूर हमीदिया और जेपी जाना पड़ता था, जिससे रहवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। इस अस्पताल के खुलने से लाखों लोगों को फायदा होगा।

कस्तूरबा में होता है सिर्फ भेलकर्मियों का इलाज
गोविंदुपरा क्षेत्र में एक मात्र भेल का कस्तूरबा अस्पताल है। वहां भी सिर्फ भेल के कर्मचारियों का इलाज होता है। इसके अलावा एक बीमा अस्पताल है जहां डॉक्टर और संसाधनों की खासी कमी है। इस वजह से गोविंदपुरा क्षेत्र के रहवासी एक सर्वसुविधा युक्त सरकारी अस्पताल खोलने की मांग कर रहे थे, जो पूरी हो गई जहां अब आम नागरिकों को फ्री इलाज मिल सकेगा।

Latest articles

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

नौतपा और भीषण गर्मी को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अपील: बरतें सावधानी, जनगणना कर्मियों का करें आदर-सत्कार

जयपुर। राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी और 'नौतपा' के कड़े मिजाज को देखते...

बीकानेर में अमित शाह की सुरक्षा समीक्षा बैठक, सीमा से 15 किमी दायरे में अवैध निर्माण हटाने के निर्देश

जयपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के बीकानेर में एक...

भीषण गर्मी से राहत: पंजाब में बदले स्कूल और दफ्तरों के समय, चंडीगढ़ में 25 मई से ग्रीष्मकालीन छुट्टियां घोषित

चंडीगढ़। उत्तर भारत में पैर पसार रही भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते...

More like this

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...