भेल भोपाल।
गुरुवार को भेल कारखाने के प्रेरणा भवन में मार्च महीने की 16 और 30 तारीख दिन रविवार के लिए अतिरिक्त कार्य दिवस के लिए बैठक बुलाई गई। जिसमें प्रतिनिधि यूनियन के पदाधिकारी शामलि हुए। बैठक में दो अतिरिक्त कार्य दिवस के बदले में दो दिन का वैकल्पिक अवकाश 15 मई एवं 29 मई तक देने का निर्णय लिया गया। प्रबंधन से इसके बदले में ईएल या नकद भुगतान की भी मांग की गई है,जिस पर प्रबंधन ने नगद भुगतान के लिए नियम के अनुसार असहमति दी और ईएल के लिए कहा कि अगर ये नियम में होगा तो विचार कर सकते हैं।
