-बीएचईएल एक दर्जन से ज्यादा अफसरों के विभागों में फेरबदल
भोपाल
बीएचईएल भोपाल यूनिट में एक दर्जन से ज्यादा अफसरों के विभागों में फेरबदल किया गया है। नए ईडी के आने के बाद यह पहला बड़ा फेरबदल है। संभवत: वह वित्तीय वर्ष 2023-24 की नई टीम तैयार कर काम करने के संकेत दे रहे है। उत्पादन में किस तरह गति लाई जाए इसको लेकर और भी विभागों में फेरबदल की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।
भरोसेमंद अफसरों पर भरोसा जताते हुए सालों से जिस विभाग से दूर रहे एक अपर महाप्रबंधक धर्मेेंद्र सिंह को फिर से सीएमएम स्टील और कॉपर विभाग भेजा गया है। एजीएम सपन सुहाने एफआरएक्स मेंटेंनेंस, व्हीव्ही खरे को सीआईएम और पीआरएम का एचओडी बनाया है। रही बात धर्मेंद्र सिंह की तो वह महाप्रबंधक एससीआर व एमएम को रिपोर्ट करेंगे। वहीं अपर महाप्रबंधक एके हरिप्रिया को तीन माह के लिए बीएचईएल चेन्नई साइट पर भेजा गया है। इस दौरान वह महाप्रबंधक टीपीटीएन को रिपोर्ट करेेंगे।
एजीएम निलांबर को एलजीएक्स विभाग देकर भरोसा जताया है। वह इस विभाग के महाप्रबंधक को रिपोर्ट करेंगे। फिलहाल टारगेट को लेकर ईडी की अगली रणनीति क्या है इसका खुलासा भी जल्द होगा। धीरे-धीरे स्वागत सत्कार का दौर खत्म होता जा रहा है और काम में गति देने का प्लान तैयार हो रहा है।
मानव संसाधन विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक राजकुमार जैन एमईएक्स, एआर राजीव एफ डब्ल्यू एम, सपन सुहाने एफआरएक्स, व्ही व्ही खरे सीआईएम, धर्मेन्द्र सिंह सीएमएम स्टील एंड कापर, मनोज नीलाम्बर टीएमएक्स, सीनियर डीजीएम अमित पांडे एमएचएक्स, सीनि. मैनेजर पंकज चंद्रावर एलईएम, सीनि. मैनेजर उमाशंकर सिंह ईएसएच, मैनेजर अनिल कुमार पांडे टीजीएम, डिप्टी मैनेजर मनोज कुमार मौर्य डब्ल्यूई व सीएस कारपोरेट और अवधेश चन्द्रा को एफएनएक्स विभाग भेजा गया है।
