7.7 C
London
Saturday, February 7, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल में बनेंगे ईडी, इंटरव्यू जल्द

भेल में बनेंगे ईडी, इंटरव्यू जल्द

Published on

भोपाल

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल में लंबे समय बाद कार्यपालक निदेशक बनने के रास्ते साफ हो गये हैं । कॉरपोरेट ईडी पद के लिये जल्द ही साक्षात्कार की तारीख की घोषणा करेगा । इस पद के लिये सभी यूनिट के पात्र महाप्रबंधक व महाप्रबंधक हेड साक्षात्कार में शामिल होंगे । करीब सौ से ज्यादा भेल के अफसर इसमें भाग ले सकते हैं इनमें से करीब बीस अफसरों का ही चयन हो सकता है । पहले जीएम हेड को ही ईडी बनाया जायेगा इनमें से किसका पत्ता कटेगा यह तो प्रमोशन लिस्ट जारी होने के बाद ही पता चल पायेगा । प्रमोशन पाने वालों की लंबी कतार है ।

भेल के कॉडर के राजीव सिंह,विनय निगम,रूपेश तैलंग,एस रामनाथन के अलावा भोपाल के ईडी एस के बावेचा भी इस पद के प्रबल दावेदार हैं । खबर यह भी है कि ईडी बनने के बाद कुछ अफसरों को बड़ी यूनिट में बिठाया जा सकता है । भोपाल, झांसी, जगदीशपुर और रानीपेठ यूनिट में बदलाव होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता हैं फिलहाल दिल्ली कॉरपोरेट की लेटलतीफी से डायरेक्टर एचआर के साक्षात्कार उलझन में हैं । कब होंगे इसका लंबे समय से अतापता नहीं है। दूसरी और अपर महाप्रबंधक से महाप्रबंधक पद के साक्षात्कार सभी यूनिटों में हो चुके हैं । इसकी प्रमोशन लिस्ट जारी होने का भी सभी को इंतजार है ।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का डीडवाना-कुचामन दौरा —जैन धर्म जीवन जीने की पूर्ण कला: मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने डीडवाना-कुचामन जिले के दौरे के दौरान जैन धर्म को जीवन...

विधानसभा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का जवाब — “दो साल में किए पूर्ववर्ती सरकार के पांच साल से अधिक कार्य”

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस के जवाब में...

इस्लामाबाद में शिया मस्जिद में आत्मघाती हमला, 31 की मौत

भोपाल पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में जुमे की नमाज के दौरान शिया मस्जिद (इमामबाड़ा) में...

More like this

बीएचईएल ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट: प्रदीप कुमार उपाध्याय ने विजेताओं को किया सम्मानित

भोपाल बीएचईएल ऑफिसर्स क्लब, भोपाल द्वारा आयोजित पांच दिवसीय “ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट 2025-26” का भव्य...

बीएचईएल में तीन दिवसीय सीएनसी मेंटेनेंस प्रशिक्षण संपन्न — मशीनों के ब्रेकडाउन समय को कम करने और कार्यक्षमता बढ़ाने पर दिया गया जोर

भोपाल मानव संसाधन विकास केन्द्र बीएचईएल के विश्वकर्मा हॉल में विभिन्न अनुरक्षण विभागों के कर्मचारियों...

बीएचईएल भोपाल में रविवार के अतिरिक्त कार्य का भुगतान न मिलने पर कर्मचारियों में नाराज़गी

भोपाल बीएचईएल भोपाल इकाई में कार्यरत कर्मचारियों को रविवार को कराए जा रहे अतिरिक्त कार्य...