0.6 C
London
Wednesday, January 14, 2026
Homeभेल न्यूज़कार्यपालक निदेशक टीएस मुरली को भावभीनी विदाई

कार्यपालक निदेशक टीएस मुरली को भावभीनी विदाई

Published on

हरिद्वार।

बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक टीएस मुरली के सेवानिवृत्त होने पर पूरे हरिद्वार प्रभाग की ओर से भावभीनी विदाई दी गई। इस उपलक्ष्य में बीएचईएल परिसर स्थित सम्मेलन केन्द्र में एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान अपने बीते कार्यकाल को याद करते हुए श्री मुरली ने कहा कि बीएचईएल हरिद्वार से जुड़ी अपनी सुनहरी यादों को वह जीवन भर सहेज कर रखेंगे ।

उनके उत्तराधिकारी के रूप में नवनियुक्त महाप्रबंधक एवं प्रमुख (एचईईपी एवं सीएफएफपी) रंजन कुमार ने टीएस मुरली की कार्य शैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनका कार्यकाल अनेकों उपलब्धियों से भरा रहा। इस अवसर पर सभी महाप्रबन्धकों, वरिष्ठ अधिकारियों, यूनियन, एसोसिएशन एवं फेडरेशन के पदाधिकारियों, उपनगरी स्थित विद्यालयों, विभिन्न संस्थाओं तथा मीडिया प्रतिनिधियों आदि ने श्री मुरली का माल्यार्पण कर अपना स्नेह प्रकट किया। यादगार के तौर पर रंजन कुमार तथा महाप्रबंधक (मानव संसाधन) अगस्टिन खाखा ने श्री मुरली को स्मृति चिन्ह भी भेंट किए। इस अवसर पर सभागार में बड़ी संख्या में बीएचईएल अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।

Latest articles

श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, कोलार रोड में मकर संक्रांति, पोंगल व लोहड़ी धूमधाम से मनाई गई

भोपाल |श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, कोलार रोड ब्रांच में मकर संक्रांति, पोंगल एवं लोहड़ी...

मकर संक्रांति पर दादाजी धाम में होंगे धार्मिक व जनसेवा कार्यक्रम

भोपाल ।रायसेन रोड स्थित जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर, पटेल नगर,...

भोपाल में शुरू हुई जल सुनवाई, सभी 85 वार्डों में सुनी गईं शिकायतें

भोपाल ।भोपाल में मंगलवार को पहली बार शहर के सभी 85 वार्डों में ‘जल...

सीआरपीएफ हेड कॉन्स्टेबल की मौत पर परिजनों को 1.45 करोड़ का मुआवजा

भोपाल ।भोपाल में सीआरपीएफ के हेड कॉन्स्टेबल शिवप्रसाद भिलाला की सड़क दुर्घटना में हुई...

More like this

बीएचईएल ने ग्रामवासियों को बताये स्वस्थ जीवनशैली, योग एवं प्राणायाम का महत्व— झगरिया में दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

भेल भोपाल ।कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल...

भेल में एससी—एसटी उद्यमिता को बढ़ावा देने वेंडर डेवलपमेंट सेशन आयोजित

भेल भोपाल।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड , भोपाल द्वारा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (एससी—एसटी)...

भेल के शास्त्री उद्यान में मनाई गई लाल बहादुर शास्त्री जी की पुण्यतिथि

भेल भोपाल।भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि के अवसर पर भेल...