17.5 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeभेल न्यूज़कर्मचारी को हर कार्य पारदर्शिता व ईमानदारी से करना चाहिए: एस एम...

कर्मचारी को हर कार्य पारदर्शिता व ईमानदारी से करना चाहिए: एस एम रामनाथन

Published on

बीएचईएल भोपाल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत पुरस्कार वितरण

भेल, भोपाल।

शनिवार को बीएचईएल भोपाल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2024 के सफल आयोजन के उपरांत पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एस एम रामनाथन, कार्यपालक निदेशक, मुख्य अतिथि तथा ओंकारनाथ गुप्ता, पूर्व प्रधान जिला न्यायाधीश एवं राज्य सूचना आयुक्त विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम में पंकज पराडकर, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक, सतर्कता विभाग, सभी महाप्रबंधक तथा अन्य कर्मचारी उपस्थित थे ।

रामनाथन ने इस अवसर पर कहा कि सतर्कता एक निरंतर प्रक्रिया है । इसे सभी को अपनें व्यवहार में शामिल करना चाहिए तथा कर्मचारी को हर कार्य पारदर्शिता व ईमानदारी से करना चाहिए। श्री गुप्ता ने अपनें उद्बोधन में कहा कि सतर्कता व ईमानदारी का भाव विद्यार्थी काल से ही निरूपित करना चाहिए ताकि बड़े होकर जब वे विभिन्न पदों पर जाएं, तो पारदर्शिता, सत्यनिष्ठा की राह और दृढ हो सके। सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2024 के अंतर्गत बीएचईएल भोपाल के सतर्कता विभाग द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए । इसके अंतर्गत विभाग द्वारा विक्रम स्कूल, जवाहर स्कूल, शासकीय उ.मा. विद्यालय, आदमपुर छावनी और कस्तूरबा कॉलेज में विद्यार्थियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलवाई गई।

इस अवसर पर विभाग प्रमुख श्री पंकज पराड़कर ने इस वर्ष की सतर्कता थीम ““सत्यनिष्ठा की संस्कृति से राष्ट्र की समृद्धि”” पर अपनें स्वागत सम्बोधन में सप्ताह के दौरान आयोजित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पूरे सतर्कता सप्ताह के दौरान वयस्कों एवं बच्चों को मिलाकर लगभग 7500 से अधिक को सत्यनिष्ठा कि शपथ दिलवाई गई। कार्यक्रम का संचालन गुणता नियंत्रण के अभिषेक गर्ग एवं सतर्कता विभाग के राजीव रॉय और केशव कुमार ने किया।

Latest articles

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

नौतपा और भीषण गर्मी को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अपील: बरतें सावधानी, जनगणना कर्मियों का करें आदर-सत्कार

जयपुर। राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी और 'नौतपा' के कड़े मिजाज को देखते...

बीकानेर में अमित शाह की सुरक्षा समीक्षा बैठक, सीमा से 15 किमी दायरे में अवैध निर्माण हटाने के निर्देश

जयपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के बीकानेर में एक...

भीषण गर्मी से राहत: पंजाब में बदले स्कूल और दफ्तरों के समय, चंडीगढ़ में 25 मई से ग्रीष्मकालीन छुट्टियां घोषित

चंडीगढ़। उत्तर भारत में पैर पसार रही भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते...

More like this

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...