23.2 C
London
Friday, May 29, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल मेें बने उपकरणों की गुणवत्ता सुनिश्चित व आपूर्ति करना हमारी पहली...

भेल मेें बने उपकरणों की गुणवत्ता सुनिश्चित व आपूर्ति करना हमारी पहली प्राथमिकता: डायरेक्टर पॉवर

Published on

भोपाल

बीएचईएल में बुधवार को उपिन्दर सिंह मठारू, निदेशक (पॉवर) ने यूनिट के सभी महाप्रबंधकों तथा डीआरओ के साथ भोपाल यूनिट में चल रहे कार्यों की समीक्षा की । उन्होंने यूनिट में बन रहे उपकरणों तथा विभिन्न परियोजनाओं से जुड़े भोपाल यूनिट द्वारा आपूर्ति की जाने वाली मशीनों की जानकारी ली और कहा कि इन उपकरणों की गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए समय से इनकी आपूर्ति करना हमारी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए । उन्होंने पॉवर सेक्टर से प्राप्त आदेश और भावी योजनाओं के विषय में भी विस्तारपूर्वक चर्चा की ।

इसके उपरांत सांस्कृतिक भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कर्मचारियों, पर्यवेक्षकों, ट्रेड यूनियन के प्रतिनिधियों तथा अधिकारियों से मुलाकात की और उन्हें संबोधित किया । इस अवसर पर श्री विनय निगम, कार्यपालक निदेशक, भोपाल एवं झांसी ने उन्हें शॉल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया और उनके योगदान पर प्रकाश डाला ।

तदुपरांत ट्रेड यूनियनों के पदाधिकारियों ने भी श्री मठारू का अभिनंदन किया । श्री मठारू ने सभी कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि बीएचईएल में असीमित संभावनाएं हैं और यहां कार्य करने वाले लोगों का भविष्य उज्जवल है । उन्होंने पूरे कारपोरेशन में बीएचईएल, भोपाल के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि यह यूनिट अपने आप में विशिष्ट है ।

उन्होंने भोपाल यूनिट के उत्पादों की विविधता पर चर्चा करते हुए कहा कि इस यूनिट की सबसे बड़ी शक्ति है कि यह उद्योग परिवहन,जल विद्युत, थर्मल तथा परिवहन एवं पॉवर ट्रांसमिशन के क्षेत्रों के महत्वपूर्ण उत्पादों का विनिर्माण करता है । अत: बाजार की बदलती हुई आवश्यकताओं की मांग को पूरा करने में भोपाल यूनिट पूर्णत: सक्षम है । उन्होंने यहां के कर्मचारियों की प्रतिबद्धता और अनुशासन की भी प्रशंसा की और कहा कि वे भोपाल यूनिट से बहुत पहले से जुड़े हैं ।

श्री मठारू ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति अकेले में कुछ भी करने में सक्षम नहीं है और हमें एक टीम के रूप में कार्य करना है । टीम वर्क ही सफलता की एक मात्र कुंजी है और वास्तव में हमारी पहचान इस प्रतिष्ठान की वजह से ही है ।
श्री निगम ने इस अवसर पर श्री मठारू द्वारा बीएचईएल के पॉवर सेक्टर और विशेषकर भोपाल यूनिट के उत्पादों को बाजार में स्थापित करने में श्री मठारू के नेतृत्व और मार्गदर्शन के लिए उनकी सराहना की ।

उन्होंने निदेशक (पॉवर) तथा निदेशक (मानव संसाधन) के रूप में श्री मठारू द्वारा किए गए कार्यों का उल्लेख किया और कहा कि उनके जैसे लीडर किसी भी संस्थान को शीर्ष तक ले जाने में सक्षम हैं । बीएचईएल के लिए यह सौभाग्य की बात रही है कि उन्हें श्री मठारू जैसे अनुभवी, समर्पित और कुशल व्यक्ति का नेतृत्व प्राप्त हुआ ।

Latest articles

वीर सावरकर की जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया नमन, बोले- उनके विचार युवा पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण के लिए करेंगे प्रेरित

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल से राजस्थान टीबी मुक्त अभियान में तेजी, 60 दिन में 19 लाख लोगों की स्क्रीनिंग

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल और मजबूत इच्छाशक्ति के फलस्वरूप राजस्थान 'टीबी मुक्त'...

भजनलाल सरकार का कमाल: राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच निर्बाध बिजली आपूर्ति, शिकायतों में आई 41 हजार की कमी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार के बेहतर प्रबंधन और दूरगामी...

More like this

नई दिल्ली में आयोजित रोडशो में भेल ने प्रदर्शित की अपनी कोयला गैसीकरण तकनीक, केंद्रीय मंत्रियों ने किया दौरा

नई दिल्ली। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के तत्वावधान में नई दिल्ली में 'सतही...

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...