29.5 C
London
Friday, May 29, 2026
Homeभेल न्यूज़प्रयागराज के लोक कलाकारों ने लोक नृत्यों ने बांधा समां, म्यूजिकल गु्रप...

प्रयागराज के लोक कलाकारों ने लोक नृत्यों ने बांधा समां, म्यूजिकल गु्रप ने दी मेलोडी गीतों की प्रस्तुति

Published on

भोजपाल महोत्सव मेले में दी जा रही रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति

भोपाल.

राजधानी के भेल दशहरा मैदान पर चल रहे भोजपाल महोत्सव मेला मंच पर बुधवार को प्रयागराज के लोक कलाकारों ने लोक नृत्यों और शुर सरास्वती म्यूजिकल गु्रप के गायक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक सुमधुर गीतों की प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह और विशिष्ठ अतिथि भाजपा विधायक गोलू शुक्ला और कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर मेला अध्यक्ष सुनील यादव, संयोजक विकास विरानी, महामंत्री हरीश कुमार राम, उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, सुनील शाह, महेंद्र नामदेव, अखिलेश नागर, विनय सिंह, सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
मेला अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि मेले में रोजाना बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं के लिए विभिन्न प्रकार के मनोरंजक और सांस्कृतिक आयोजन किए जा रहे हैं। मेला मंच पर विभिन्न राज्यों के लोकनृत्य कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जा रही है। इसी तारतम्य में बुधवार को प्रयागराज के लोक कलाकारों ने लोक नृत्यों की प्रस्तुति दी। मेला मंच पर स्थानीय और उभरते कलाकारों को भी मौका दिया जा रहा है, ताकि वे अपनी प्रतिभा को निखर सकें।

मेले में सुरक्षा के साथ मनोरंजन
मेले में आने वाले शहरवासियों को यहां सुरक्षा के साथ मनोरंजन करने का मौका मिल रहा है। पूरा मेला परिसर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में है। मेले में लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस चौकी, स्वास्थ्य शिविर, दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए व्हीलचेयर के साथ ही बेहतर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। 60 से ज्यादा छोटे बड़े झूले हैं। रफ्तार की दुनिया का देश का सबसे बड़ा झूला रोलर कोस्टर, टॉवर, रेंजर, ऑक्टोपस, ब्रेक डांस और चांद तारा रोमांच भर रहे हैं।

तीन शो दिखा रहा द ग्रेट जैमिनी सर्कस
मेले में चल रहा द ग्रेट जैमिनी सर्कस देखने बड़ी संख्या में परिवार के साथ शहरवासी पहुंच रहे हैं। तीन शो में चल रहे सर्कस में रशियन और अफ्रीकन कलाकार एक से बढ़कर एक हैरत अंगेज करतब दिखा रहे हैं। मेले में लगाए गए जंगलबुक शो में बच्चे नदी, पहाड़, झरना के साथ मोंगली और उसके दोस्तों को देख कर काफी खुश हो रहे हैं।

नए अंदाज मे दिख रहा मेला
महामंत्री हरीश कुमार राम ने बताया कि मेले में विभिन्न प्रकार के सामानों से सजी 400 से ज्यादा दुकानें एक ही परिसर में लोगों की हर जरूरतों को पूरा कर रही हैं। यहा ज्वेलरी, क्रॉकरी, फूड स्टाल, कपड़े सहित लोगों की जरूरत के विभिन्न प्रकार की दुकानें लगी हुई हैं। यहां बड़ी संख्या में लोग खरीदारी कर रहे हैं।

Latest articles

वीर सावरकर की जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया नमन, बोले- उनके विचार युवा पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण के लिए करेंगे प्रेरित

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल से राजस्थान टीबी मुक्त अभियान में तेजी, 60 दिन में 19 लाख लोगों की स्क्रीनिंग

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल और मजबूत इच्छाशक्ति के फलस्वरूप राजस्थान 'टीबी मुक्त'...

भजनलाल सरकार का कमाल: राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच निर्बाध बिजली आपूर्ति, शिकायतों में आई 41 हजार की कमी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार के बेहतर प्रबंधन और दूरगामी...

पंजाब में ‘आप’ का बड़ा सियासी विस्तार: मजीठिया परिवार और चीफ खालसा दीवान के प्रमुख नेता आम आदमी पार्टी में शामिल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जब...

More like this

नई दिल्ली में आयोजित रोडशो में भेल ने प्रदर्शित की अपनी कोयला गैसीकरण तकनीक, केंद्रीय मंत्रियों ने किया दौरा

नई दिल्ली। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के तत्वावधान में नई दिल्ली में 'सतही...

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...