9.5 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeभेल न्यूज़इंटक के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और भेल कर्मचारी नेता आरडी त्रिपाठी पंचतत्व में...

इंटक के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और भेल कर्मचारी नेता आरडी त्रिपाठी पंचतत्व में विलीन

Published on

भोपाल

इंटक के राष्ट्रीय सचिव,पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, भेल के कर्मचारी नेता आरडी त्रिपाठी का गुरूवार को सुबह 5: 30 बजे कस्तूरबा अस्पताल में निधन हो गया था, जिनका शुक्रवार को सुभाष नगर विश्रामघाट पर अंतिम संस्कार किया गया। स्व. त्रिपाठी के निवास पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता अजय सिंह राहुल भैया, राज्यमंत्री कृष्णा गौर, पीसी शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार केसी दुबे ने पहुंचकर परिवारजनों को शोक संवेदना व्यक्त की। सुभाष नगर विश्रामघाट पर आरडी त्रिपाठी के ज्येष्ठ पुत्र राहुल त्रिपाठी ने मुखाग्नी दी। यहां उनके छोटे भाई सिद्धार्थ त्रिपाठी और पुत्र तथागत और कृष्णा भी मौजूद रहे।

स्व. आरडी त्रिपाठी की अंतिम यात्रा निज निवास 57/3 ए साकेत नगर निकली। इंटक कार्यालय पिपलानी में पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए रखा। यहां प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी, राजीव सिंह, जेपी धनोपिया, भेल कार्यपालक निदेशक एसएम रामनाथन, आर कृष्णन, शशिरंजन प्रसाद और पूर्व महापौर विभा पटेल ने श्रद्धांजलि दी। कर्मचारी नेता आरडी त्रिपाठी की अंतिम यात्रा में ऑल इंडिया सुपरवाईजर एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष केपी द्विवेदी, एचएमएस नेता अमर सिंह, कर्मचारी नेता आरएस ठाकुर, पूर्व महापौर दीपचंद यादव, गिरीश शर्मा, रामबाबू शर्मा, बीएमएस के कमलेश नागरपुरे, मंडीदीप श्रमिक नेता रामराज तिवारी, एमआईसी सदस्य जितेन्द्र शुक्ला, पूर्व पार्षद गणेशराम नागर, इंटक नेता राजेश शुक्ला,युथ इंटक अध्यक्ष मिथिलेश तिवारी भेल अधिकारी एसो. के अध्यक्ष महेश मालवीय, सीआर नामदेव, संतोष सिंह,सीआर नामदेव, सुशील सपकाल, दीपक गुप्ता, पूर्व पार्षद केवल मिश्रा आदि शामिल हुए।

Latest articles

मंडी विकास के लिए नई भूमि अर्जन नीति मंजूर, 22 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति

प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राज्य...

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

भोपाल राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान...

देश में ऊर्जा संकट नहीं, घरों को मिलेगी 100% गैस: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

वैश्विक बाजारों में जारी भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

More like this

बीएचईएल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर गोंडवाना मातृशक्ति ट्राइबल फाउंडेशन की रंगारंग प्रस्तुति

भोपाल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गोंडवाना मातृशक्ति ट्राइबल फाउंडेशन, भेल भोपाल द्वारा कार्यक्रम...

शिविर बच्चों की शिक्षा और उनके समग्र विकास की आधारशिला — संतोष गुप्ता — बीएचईएल में निःशुल्क पोषण वितरण शिविर

बीएचईएल हरिद्वार द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत, ज्वालापुर स्थित राजकीय बालिका इंटर...

भेल बरखेड़ा में मास्टर्स बैडमिंटन में कड़े मुकाबले, गीते-नियोगी पहुंचे फाइनल

भोपाल भेल खेल प्राधिकरण, बरखेड़ा में खेली जा रही 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप...