भेल भोपाल।
भेल क्षेत्र के बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भेल भोपाल में गणित विभाग के द्वारा गणित दिवस पर अनन्त विषय पर चार दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ संजय जैन ने दीप प्रचालित कर मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम की संयोजक डॉक्टर वर्षा चौहान ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय गणित दिवस पर अनंत विषय पर चार दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ है। गणित दिवस पर विशेष व्याख्यान, ऑनलाइन गणित क्विज, चलचित्र प्रदर्शनी, रंगोली प्रतियोगिता, डूडलिंग आर्ट प्रतियोगिता, फैंस पेंटिंग, रिल शॉर्ट वीडियो प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया जाएगा।
महाविद्यालय के गणित विभाग के द्वारा प्रायोजित मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद गणित विभाग के द्वारा आयोजन किया गया जो कि 17 दिसंबर गणित दिवस पर श्रीनिवास रामानुजन की जीवन के जन्मदिन पर मनाया जाता है। इस अवसर पर गणित विभाग की विभागीय अध्यक्ष डॉ अर्चना जैन, डॉ आर के खजवानीया, सुश्री आरती पटेल, प्रोफेसर एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
