28.9 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeभेल न्यूज़छात्राओं ने इंटर स्कूल वॉलीबॉल टूर्नामेंट प्रतियोगिता में की जीत हासिल

छात्राओं ने इंटर स्कूल वॉलीबॉल टूर्नामेंट प्रतियोगिता में की जीत हासिल

Published on

भोपाल

स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में आयोजित इंटर स्कूल वॉलीबॉल टूर्नामेंट प्रतियोगिता में आनंद विहार विद्यालय की कक्षा 11वीं और 12वीं की छात्राओं ने शानदार जीत हासिल की। क्वार्टर फाइनल में छात्राओं का मुकाबला कार्मल कन्वेंट भेल भोपाल से रहा, जहां छात्राओं ने जीत हासिल करते हुए सेमीफाइनल में मदर टेरेसा स्कूल के साथ मुकाबला किया। यहां भी अपनी खेल भावना एवं बुद्धिमता का परिचय देते हुए ये छात्राएं विजयी रहीं।

फाइनल टूर्नामेंट का मुकाबला बहुत रोमांचक एवं आनंददायक था। यहां इन छात्राओं के प्रतिद्वंद्वी सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल ईदगाह हिल्स ,भोपाल की छात्राएं थीं। छात्राओं में क्रमश: रुचि सिंह ,पलक तोमर ,रिया मोर्य ,मानवी यादव ,रेखा पौडेल एवं कीर्ति त्रिपाठी ने बहुत ही शानदार तरीके से टूर्नामेंट में जीत का खिताब अपने नाम दर्ज करवा लिया। प्रशिक्षक के रूप में उनके साथ उपस्थित रहे विद्यालय के खेल शिक्षक शेख शमीम एवं निशा सिंह।

छात्राओं के इस सफलता पर विद्यालय प्राचार्य शैलेश झोपे ने छात्राओं को प्रोत्साहन भरे शब्दों से बधाइयां एवं शुभकामनाएं प्रदान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विद्यालय चेयरपर्सन श्रीमती मधु सरन, वनिता समाज प्रेसिडेंट, श्रीमती अर्चना बागची मैडम एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के सभी सदस्यों ने छात्राओं के जीत पर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाइयां दी।

Latest articles

मशहूर शायर बशीर बद्र नहीं रहे, 91 की उम्र में भोपाल में निधन

भोपाल। शायरी की दुनिया ने गुरुवार को अपना एक और सितारा खो दिया। अजीम...

BJP संगठन में बड़ा फेरबदल: हरियाणा समेत 4 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बदले गए

नई दिल्ली। गुरुवार 28 मई को BJP ने चार राज्यों में अपने प्रदेश अध्यक्षों...

सीएम सिद्धारमैया ने राज्यपाल के सचिव को इस्तीफा सौंपा, कांग्रेस विधायक दल की बैठक कल

बंगलूरू। कर्नाटक में सत्ताधारी कांग्रेस सरकार में बड़ा बदलाव हो गया है। सीएम सिद्धारमैया...

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

More like this

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...