भोपाल
बीएचईएल के एचआरडीसी विभाग ई-4 ग्रेड अधिकारियों के लिए सामान्य प्रबंधन कार्यक्रम जीएमपी – सृजन का आयोजन कर रहा है जिसमें पीएसईआर और एचईपी-भोपाल से कुल 55 प्रतिभागी कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं। इस मौके पर श्री चंद्रा ने प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए अपने कॉर्पोरेट अनुभव को साझा किया और कहा कि हम सभी को इस प्रतिस्पर्धी माहौल में अपने कौशल को निखारने और प्रतिभा का विकास और पोषण करने की आवश्यकता है, उत्कृष्ट योगदान, आत्म-प्रतिबद्धता, विश्वास और उत्पादक दृष्टिकोण व्यक्तिगत और संगठनात्मक विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं।
उन्होंने कहा कि जीएमपी एक ऐसा मंच प्रदान करता है जहां प्रबंधकों को सीखने और विकास करने के पर्याप्त अवसर मिलते हैं। उन्होंने इस कक्षा इनपुट से अधिकतम ज्ञान प्राप्त करने का सुझाव दिया। श्रीमती सक्सेना ने विशिष्ट मुख्य अतिथि और प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की उत्पत्ति और डिज़ाइन के बारे में जानकारी दी।
