8.2 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeभेल न्यूज़गोविन्दपुरा विधानसभा क्षेत्र की जनता के विश्वास पर खरी उतरूंगी - श्रीमती...

गोविन्दपुरा विधानसभा क्षेत्र की जनता के विश्वास पर खरी उतरूंगी – श्रीमती कृष्णा गौर

Published on

भोपाल

क्षेत्रीय विधायक श्रीमती कृष्णा गौर ने इन्द्रपुरी सी-सेक्टर से अपनी विकास यात्रा प्रारम्भ की । यात्रा के प्रारम्भ में श्रीमती गौर ने नगर निगम द्वारा 25.00 लाख रूपये की लागत से बनने वाले सुलभ काम्प्लेक्स के भूमि पूजन से की। भूमि पूजन के बाद विधायक श्रीमती गौर ने मंच से सरकार द्वारा किये गये विकास कार्यों की सूची पढ़ कर सुनाई। भूमिपूजन कार्यक्रम स्थल पर आयोजित जन सामान्य को सम्बोधित करते हुये प्रदेश सरकार एवं गोंविदपुरा विधानसभा में हुये विकास कार्यों पर प्रकाश डाला।

श्रीमती गौर ने कहा गोविन्दपुरा विधानसभा क्षेत्र की जनता ने जो विश्वास उनमें व्यक्त किया है उसमें वह खरी उतरने का प्रयास करेगीं एवं क्षेत्र के विकास में धन का अभाव नहीं होने देंगी। मुख्यमंत्री जन कल्याणकारी योजना अन्तर्गत पात्र हितग्राहियों को शासन कि सभी योजनाओं का लाभ दिया दिया जायेेगा कोई भी हितग्राही योजना से वंचित नही रहेगा ।

श्रीमती गौर ने गोविन्दपुरा विधानसभा क्षेत्र में हुये विकास कार्यों का विवरण दिया एवं वार्ड क्रमांक 67 में 1 करोड़ 95 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया इसके पश्चात् सतनामी नगर में हितग्राही सम्मेल में जिला प्रशासन द्वारा वार्ड 67 के लाभार्थियों को आयुष्मान योजनांर्गत 107, सम्बल योजना 18, भवन सनिर्माण कर्मकार मंण्डल 09, खाद्य पात्रता पर्ची 568,राष्ट्र्रीय परिवार सहायता 06, स्टेट वेंडर योजना 672, लाडली एवं अन्य योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को लगभग 2254 पंजीयन पात्र वितरित किये ।

कम्फर्ट हेरिटेज कॉलोनी में सड़क का भूमिपूजन
भोपाल। विधायक श्रीमती कृष्णा गौर ने कम्फर्ट हेरिटेज कॉलोनी में सड़क निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। इस अवसर पर शहर के विकास में अपने हर संभव प्रयास को स्मरण करते हुए उन्होंने कॉलोनी वासियों के स्वयं के प्रयासों की भी सराहना की। वार्ड पार्षद और एमआईसी सदस्य ने श्रीमती गौर के जनकल्याण के प्रति समर्पण का उल्लेख करते हुए पूरे क्षेत्र में तेजी से हो रहे विकास और अपने प्रयास का भी विवरण दिया। कम्फर्ट हेरिटेज सोसाइटी के अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और सबके सहयोग के लिए आभार भी व्यक्त किया। बड़ी संख्या में मौजूद कॉलोनी वासियों के बीच उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और रहवासियों के आपसी सहयोग और समन्वय से कॉलोनी में विकास और उन्नति के नये आयाम स्थापित होते रहेंगे। इस मौके पर कॉलोनी के रहवासी मौजूद थे।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

बीएचईएल हरिद्वार में सुरक्षा पखवाड़ा, ‘शून्य दुर्घटना’ के लक्ष्य के साथ ईडी रंजन कुमार ने किया विजेताओं को पुरस्कृत

बीएचईएल हरिद्वार में 4 मार्च से आयोजित 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस और सुरक्षा पखवाड़ा...

भेल में सुरक्षा पखवाड़े का मुख्य उद्देश्य कारखाने के कर्मचारी की सुरक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागृत करना है — ईडी

भोपाल भेल  भोपाल में औद्योगिक सुरक्षा और कर्मचारी कल्याण को प्राथमिकता देते हुए 55वां राष्ट्रीय...