22.5 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeभेल न्यूज़गोविंदपुरा विधानसभा में सबसे ज्यादा नए वोटर

गोविंदपुरा विधानसभा में सबसे ज्यादा नए वोटर

Published on

भोपाल।

भोपाल की 7 में से 2 विधानसभा- हुजूर और गोविंदपुरा में सबसे ज्यादा नए वोटर जुड़े हैं। इन दोनों विधानसभाओं में ही करीब 5 हजार नए वोटर्स ने नाम जुड़वाने के लिए आवेदन किए हैं। वहीं, नरेला-भोपाल मध्य विधानसभा में सबसे कम आवेदन किए गए हैं। अब 24 दिसंबर तक दावे-आपत्ति का निराकरण होगा, जबकि अगले साल 6 जनवरी को फाइनल वोटर लिस्ट का प्रकाशन होगा। वोटर लिस्ट संबंधित दावे-आपत्ति करने के लिए गुरुवार को आखिरी दिन था। इस दिन भी बड़ी संख्या में मतदाताओं ने नाम जुड़वाने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरीकों से फॉर्म जमा किए।

चुनाव आयोग इनका निराकरण 24 दिसंबर तक करेगा। इसके बाद 6 जनवरी 2025 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। भोपाल में अभी 21 लाख 15 हजार 959 मतदाता हैं। नाम जोड़ने के लिए 8300 से अधिक फॉर्म भरे गए हैं। साथ ही हटाने और संशोधन के लिए भी करीब 5 हजार फॉर्म भरे गए। 1 जनवरी 2025 को 18 साल की उम्र पूरी कर रहे युवाओं के नाम वोटिंग लिस्ट में जोड़े जाएंगे। जिनके नाम लिस्ट में नहीं है या फिर वे एक पते से दूसरे पते पर शिफ्ट हो गए हैं, उनके नाम भी लिस्ट में जुड़ सकेंगे। अगर इन्होंने नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म भरे हैं। बता दें कि इस काम के लिए 9, 10, 16 और 17 नवंबर को विशेष कैम्प भी लगे थे। बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) ने इन कैंपों में मौजूद रहकर नाम जोड़ने-घटाने का काम किया। दूसरी ओर, नाम हटाने के लिए भी फॉर्म आए हैं।

Latest articles

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

नौतपा और भीषण गर्मी को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अपील: बरतें सावधानी, जनगणना कर्मियों का करें आदर-सत्कार

जयपुर। राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी और 'नौतपा' के कड़े मिजाज को देखते...

बीकानेर में अमित शाह की सुरक्षा समीक्षा बैठक, सीमा से 15 किमी दायरे में अवैध निर्माण हटाने के निर्देश

जयपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के बीकानेर में एक...

भीषण गर्मी से राहत: पंजाब में बदले स्कूल और दफ्तरों के समय, चंडीगढ़ में 25 मई से ग्रीष्मकालीन छुट्टियां घोषित

चंडीगढ़। उत्तर भारत में पैर पसार रही भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते...

More like this

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...