-भाजपा नें जो वादे किए उन्हें पूरा किया, आगे भी करेगी -कृष्णा गौर
भोपाल
मध्यप्रदेश के भोपाल जिले के गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी कृष्णा गौर ने शनिवार को वार्ड 60, अवधपुरी मंडल में घर घर जाकर जनमिलन करते हुए जनता जनार्दन से भारतीय जनता पार्टी को मतदान करने का आशीर्वाद मांगा। कृष्णा गौर ने कहा कि हमने गोविंदपुरा को सजाने संवारने और सर्वांगीण विकास करने की दिशा में अनेकों कार्य किए है और आगे भी गरीब मजदूर बेरोजगार महिलाओं के अलावा समाज के सभी वर्गों के हितों के लिए विधानसभा के शहरों एवं ग्रामो का चहुमुखी विकास के लिए मैं सदैव कार्य करती रहूँगी। उन्होंने इन स्थानों पर किया जनमिलन शनिवार को अवधपुरी मंडल के अवधपुरी, शनि मन्दिर, संगम गार्डन, अवधपुरी फेज 2, तुलसी विहार, आस्था विहार, सौम्या पार्कलैंड, रीगल टाउन, रीगल पैराडिस, शिव संगम नगर, सोमेश होम्स, वर्धमान ग्रीन वैली, प्रेम नगर, कुन्दन नगर, हनुमान मंदिर, आस्था परिसर, युगांतर, कंचन नगर, सुरभि मोहिनी, वल्लभ नगर, आधारशिला, वल्लभ नगर बस्ती, दीपश्री, जवाहर नगर, प्रताप नगर, साक्षी अस्पताल, पेट्रोल पंप, गुप्ता भोजनालय, सूरज कुंज, न्यू फोर्ट एक्सटेंशन, जम जम, गुरुकृपा रेस्टोरेंट, न्यू फोर्ट, बीडीए कॉलोनी, पूर्वांचल में जनमिलन कर स्थानीय नागरिकों से संवाद किया।
