भोपाल।
रविवार को दामखेड़ा स्थित साहू समाज बीएचईएल इकाई, भोपाल के भवन में विकास साहू की अध्यक्षता में भव्य दीपावली मिलन एवं समाज की वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में उपस्थित होकर समाज की एकता का परिचय दिया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम अध्यक्ष विकास साहू द्वारा उपस्थित सदस्यों को संबोधित किया गया।
संरक्षक शिव प्रसाद साहू, हर प्रसाद साहू एवं पटेल राजेन्द्र साहू द्वारा भी संबोधित किया गया। कोषाध्यक्ष श्याम खोबरागढे द्वारा वार्षिक आय व्यय प्रस्तुत किया गया । इस अवसर पर इकाई के कई सदस्य गणों द्वारा भवन निर्माण हेतु दान राशि की घोषणा की गई। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री भरत लाल साहू द्वारा किया गया। कार्यक्रम का आभार लोकेश साहू इंडस द्वारा व्यक्त किया गया।
