21.9 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeभेल न्यूज़इस्कॉन भोपाल की नई गोशाला, कोलार रोड का भव्य उद्घाटन, 21 फिट...

इस्कॉन भोपाल की नई गोशाला, कोलार रोड का भव्य उद्घाटन, 21 फिट के गोवर्धन बनेंगे अन्नकूट होगा

Published on

भोपाल।

आज इस्कॉन भोपाल कोलार रोड में भव्य गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव मनाया जाएगा। इस वर्ष ये आयोजन इस्कॉन भोपाल BYC, कोलार रोड की नई राधेश्याम गोशाला में मनाया जाएगा। इस अवसर पर दो एकड़ में फैली राधेश्याम गोशाला का उद्घाटन भी किया जाएगा।

गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव दोपहर 1 बजे हरे कृष्ण लैंड, इस्कॉन भोपाल BYC, कोलार रोड गोशाला, मानसरोवर डेंटल कॉलेज के पास दोपहर 1 बजे से होगा। इस्काॅन भोपाल BYC, कोलार रोड के अध्यक्ष श्री रसानंद दास ने बताया कि गोशाला प्रांगण में चावल, हलवा, सब्जियां, मेवे, केक, मिठाइयों व अन्य प्रसाद सामग्री से गिरिराज गोवर्धन का 21 फीट लम्बा प्रतिरूप तैयार किया जाएगा। 21 फीट लम्बे भव्य गोवर्धन पर्वत का प्रतिरूप बनाने में लगने वाली सामग्री भक्तों द्वारा बनाकर लाई जाएगी।

भगवान गोवर्धन को भोग चढ़ाने के लिए भक्त अपने घर से विभिन्न भोग आदि सामग्री बनाकर सुबह 11 बजे तक ला सकते हैं। इसे गिरिराजजी को अर्पित किया जाएगा। इस्काॅन गर्ल फोरम (आईजीएफ) की सदस्यों द्वारा 21 फिट की भव्य रंगोली बनाई जाएगी। इसमें रंगोली के अलावा तरह-तरह के रंग-बिरंगे फूलों का उपयाेग किया जाएगा। इसमें रंगोली में कृष्ण लीलाओं को दिखाया जाएगा।

Latest articles

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

नौतपा और भीषण गर्मी को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अपील: बरतें सावधानी, जनगणना कर्मियों का करें आदर-सत्कार

जयपुर। राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी और 'नौतपा' के कड़े मिजाज को देखते...

बीकानेर में अमित शाह की सुरक्षा समीक्षा बैठक, सीमा से 15 किमी दायरे में अवैध निर्माण हटाने के निर्देश

जयपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के बीकानेर में एक...

भीषण गर्मी से राहत: पंजाब में बदले स्कूल और दफ्तरों के समय, चंडीगढ़ में 25 मई से ग्रीष्मकालीन छुट्टियां घोषित

चंडीगढ़। उत्तर भारत में पैर पसार रही भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते...

More like this

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...