भोपाल
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) की कार्यपालक निदेशक सुश्री बानी वर्मा को डायरेक्टर औद्योगिक प्रणाली और उत्पाद के पद पर नियुक्त करने के लिए केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित कर दिया है। वह जल्द ही पदभार ग्रहण कर वर्ष 2027 तक पारी खेलेंगी।
