15.4 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeभेल न्यूज़भोजपाल महोत्सव मेले में आज हमसर हयात और अथर हयात देंगे सूफी...

भोजपाल महोत्सव मेले में आज हमसर हयात और अथर हयात देंगे सूफी नाइट की प्रस्तुति

Published on

भोपाल

भेल दशहरा मैदान पर चल रहे भोजपाल महोत्सव मेला में रंग जमने लगा है। मेले में आने वाले शहरवासियोंं के लिए मुख्य स्वागत द्वारा, कलाकारों के लिए भव्य मंच, युवाओं के लिए सेल्फी जोन, बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के झूलों के साथ ही गे्रट जैमिनी सर्कस में अफ्रीकन कलाकारों की प्रस्तुति लोगों को बरबस ही अपनी ओर खींच रही है। इसी कड़ी में 4 दिसम्बर (रविवार) को हमसर हयात और अथर हयात सूफी नाइट की प्रस्तुति धूम मचायेगी ।

अन्य दिनों में भी अलग-अलग बॉलीवुड कलाकारों के साथ ही विभिन्न प्रदेशों के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इस बार मेला शहरवासियों को नए कलेवर में देखने को मिल रहा है। मेले में बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं के लिए विभिन्न प्रकार के आयोजन किए जाएंगे। मेले में मुख्य आकर्षण ज्योर्तिलिंगों से सुसज्जित सेल्फी जोन के साथ अन्य आयोजन हैं।

मेला अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि इस बार मेले में आने वालों को बहुत कुछ अलग देखने को मिल रहा है। बीएसएफ द्वारा प्रदर्शनी लगाकर आमजन को विभिन्न तरह के आधुनिक हथियारों से रूबरू कराया जाएगा। इसके साथ ही ट्रेडिशनल भूत बंगला, डबल डेकर मौत का कुआं लोगों में रोमांचित कर रहा है, तो चलता फिरता डायनासोर लोगों में कौतूहल का विषय बना हुआ है।

मेले के दौरान अलग-अलग 10 बड़े शहरों के प्रमुख बैंडों की प्रस्तुति के साथ ही झीलों की नगरी भोपाल में पहली बार ग्रेट जैमिनी सर्कस के कलाकारों द्वारा हैरत अंगेज करतब दिखाए जा रहे हैं। सर्कस में अफ्रीकन कलाकार अपनी-कलाओं से लोगों का मनोरंजन करा रहे हैं। सर्कस तीन शो दोपहर एक से तीन बजे, 4-6 बजे और रात 7.30 बजे से रात 9.30 बजे तक दिखाया जा रहा है।

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

भोपाल आगमन पर बीचईएल अफसर वेंकटाचलम का भव्य स्वागत

भोपाल। शहर के बीएचईएल कारखाने के सिविल विभाग के पूर्व सहयोगियों और मित्रों के...

बीएचईएल में जनगणना-2027 के प्रथम चरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ

भोपाल। भारत सरकार द्वारा आयोजित की जा रही ‘जनगणना-2027’ के प्रथम चरण को सफल...

ग्रीनको सर्टिफिकेशन के लिए तीन सदस्‍यीय ऑडिटर दल ने किया ऑडिट

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में मै.सीआईआई (CII) द्वारा पर्यावरण के मानकों के अनुसार ग्रीनको सर्टिफिकेशन...