7 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeभेल न्यूज़स्वस्थ जीवन ही वास्तविक धन है - प्रवीण चन्द्र झा

स्वस्थ जीवन ही वास्तविक धन है – प्रवीण चन्द्र झा

Published on

– भेल हरिद्वार में मेरा भारत – स्वस्थ भारत अभियान का आयोजन

भोपाल

चिकित्सा विभाग द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रमों की श्रृंखला में मेरा भारत – स्वस्थ भारत अभियान के अंतर्गत तथा आम जन मानस में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के लिए मुख्य चिकित्सालय में एक शिविर का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक प्रवीण चन्द्र झा ने किया । समारोह को सम्बोधित करते हुए श्री झा ने कहा कि हम अपनी जीवन शैली, खानपान तथा व्यायाम को बढ़ावा देकर बीमारियों की सम्भावना को काफी हद तक कम कर सकते हैं ।

उन्होंने शिविर के आयोजन के लिए चिकित्सा विभाग की प्रशंसा की तथा भविष्य में भी इस प्रकार के जन उपयोगी कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्रोत्साहित किया । शिविर में स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया तथा पतंजलि योगपीठ की योग प्रशिक्षक श्रीमती प्रतिभा सैनी द्वारा द्वारा विभिन्न योगासानों एवं प्राणायाम का भी अभ्यास कराया गया । इस अभियान के अंतर्गत एक हेल्थ स्क्रीनिंग कैम्प लगाया गया जिसमें अनेक बीएचईएल कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया । स्वास्थ्य शिविर के अंतर्गत एक साइकिल रैली भी आयोजित की गई जिसे श्री झा ने रवाना किया ।

कार्यक्रम में ऋषि कुल आयुर्वेदिक महाविद्यालय, हरिद्वार से आये चिकित्सकों ने आयुष तथा स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला । महाप्रबंधक (चिकित्सा) डा. शारदा स्वरूप ने अतिथियों का स्वागत किया तथा आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर बीएचईएल लेडीज क्लब की संरक्षिका श्रीमती सुलेखा झा, महाप्रबंधक (प्रभारी) सीएफएफपी वीके रायजादा, अनेक महाप्रबन्धक, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टॉफ के सदस्य तथा श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि आदि मौजूद थे । कार्यक्रम का समन्वय डा. एसपी सिंह , प्रमुख (ईएनटी) तथा कार्यक्रम का संचालन डा. यूएस शिल्पी, परामर्शदाता (मेडिसिन) ने किया ।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

बीएचईएल हरिद्वार में सुरक्षा पखवाड़ा, ‘शून्य दुर्घटना’ के लक्ष्य के साथ ईडी रंजन कुमार ने किया विजेताओं को पुरस्कृत

बीएचईएल हरिद्वार में 4 मार्च से आयोजित 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस और सुरक्षा पखवाड़ा...

भेल में सुरक्षा पखवाड़े का मुख्य उद्देश्य कारखाने के कर्मचारी की सुरक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागृत करना है — ईडी

भोपाल भेल  भोपाल में औद्योगिक सुरक्षा और कर्मचारी कल्याण को प्राथमिकता देते हुए 55वां राष्ट्रीय...