-प्रतियोगिता में जीते 51000 के नगद पुरस्कार
भोपाल
भेल क्षेत्र के अवधपुऱी निर्मल पैलेस ग्राउंड में पिछले वर्ष की भांति इस बार भी चौपाल संस्थान के माध्यम से भव्य मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता को देखने के लिए भारी हूजुम उमड पड़ा। इस अवसर पर प्रदेश भर से 10 से अधिक टीमों ने भाग लिया और और अपने कुशलता का प्रदर्शन किया। जीतने वालों को इस प्रतियोगिता में 51000/- का नगद पुरस्कार दिया गया। इस प्रतियोगिता की प्रदीप कुमार की गोरा वाले टीम विजयी रही। टीम का शाल, श्रीफल और रुपए 51000/- देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा ्रप्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, विधायक गोविन्दपुरा श्रीमति कृष्णा गौर, भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी , नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी , पार्षद एवं नगर सरकार में एमआईसी रवींद्र यति, केएल शर्मा सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद थे। इस कार्यक्रम की प्रमुख विशेषता मुंबई से आये कलाकारों एवं वृंदावन से आयी राधा कृष्णजी झांकी प्रमुख रही जिसका अवधपुरी के रहवासियों ने भरपूर आनंद उठाया।
