10.5 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल के सैकड़ों श्रमिकों ने विशाल वाहन रैली कर श्रमायुक्त को ज्ञापन...

भेल के सैकड़ों श्रमिकों ने विशाल वाहन रैली कर श्रमायुक्त को ज्ञापन सौंपा

Published on

भेल भोपाल।

मध्यप्रदेश के लाखों श्रमिकों के वेतन पुनरीक्षण आदेश एवम एरियर सहित भुगतान को लेकर भेल वर्क्स कॉन्ट्रैक्ट श्रमिक एकता यूनियन द्वारा बीएचईएल के 05 नम्बर गेट से सैकड़ों श्रमिकों की विशाल वाहन रैली नर्मदा भवन पहुंची एवं वेतन पुनरीक्षण आदेश जल्द जारी करवाने की मांग को लेकर श्रमायुक्त के नाम भेल के हजारों श्रमिकों के हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सौंपा।

यूनियन के कार्यवाहक अध्यक्ष मेहर अली ने बताया मध्यप्रदेश सरकार द्वारा लाखों मध्यप्रदेश के श्रमिकों के वेतन पुनरीक्षण आदेश पर हाइकोर्ट से स्टे हटने के बाद भी अभी तक श्रमायुक्त द्वारा आदेश जारी नहीं किया गया है। जिससे मध्यप्रदेश के लाखों श्रमिकों में लगातार निराशा उत्पन्न हो रही है। जिसको लेकर भेल श्रमिक यूनियन द्वारा पूर्व में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया था। भेल के हजारों श्रमिकों ने हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा लिया था। आज यह हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन श्रमायुक्त के नाम सौंपकर यूनियन की मांग है कि जल्द वेतन पुनरीक्षण आदेश एवं एरियर सहित भुगतान करवाया जाये।

रैली में यूनियन के अवधेश कुशवाहा,दिलदार खान,कमलेश गुप्ता,आरिफ खान,फ़िरोज़ खान,नरेश शिकरवार,दिनेश विश्वकर्मा, इंदरसिंह यादव,अमित दिवाकर,सतीश मेहरा,लकी हिन्दोलिया, देवेंद्र कौरव,संजय आदिवाल,यशवंत सिंह,राजू सिकरवार सहित सैकड़ों भेल के श्रमिक मौजूद रहे।

Latest articles

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

More like this

बीएचईएल प्रबंधन को यूनियनों ने सौंपा ज्ञापन, वेतनमान और बोनस सहित कई मांगें उठाईं

भोपाल। भेल भोपाल में कार्यरत कर्मचारी यूनियनों के एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को...

भेल भोपाल में ठेका श्रमिकों के लिए स्मार्टफोन प्रतिबंधित, समय पालन और अनुशासन पर सख्ती

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के मानव संसाधन विभाग ने कारखाना परिसर...

बीएचईएल के 33 एजीएम आज देंगे जीएम पद का इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल यूनिट में झांसी और भोपाल यूनिट के...