28.9 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल टाउनशिप के सैंकड़ों आवास जर्जर,बारिश में छत से टपकता है पानी

भेल टाउनशिप के सैंकड़ों आवास जर्जर,बारिश में छत से टपकता है पानी

Published on

भोपाल

भेल टाउनशिप में आवासों की मरम्मत और देखरेख के लिए भलेे ही प्रबंधन लाखों रुपये की राशि खर्च करता हो, लेकिन आवासों की हालत ज्यों कि त्यों ही रहती है। आलम यह है कि टाउनशिप के बरखेड़ा, गोविंदपुरा और पिपलानी स्थित सैकड़ों आवास खतरनाक हो गए हैंंं तो वहीं देखरेख के आभाव में जर्जर होने हो रहे हैं। प्रबंधन की नजरअंदाजी के चलते और बरसात ने यहां के रहवासियों की समस्याओं को और बढ़ा दिया है।

टाउनशिन के बरखेड़ा और गोविंदपुरा के सभी सेक्टर एन-2, ए टाईप और डबल स्टोरी एन-2 स्थित सैकड़ों आवास दिन पर दिन जर्जर होते जा रहे हैं। हालात यह हैं कि कई आवासों की दीवार में बड़ी दरारें हो रही हैं। इसके अलावा फर्श भी उखड़ चुके हैं। कहीं-कहीं तो हालत इतनी खराब है कि छत लीकेज हो रही है, जिससे बारिश में रहवासियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्यादातर आवासों की बाउन्ड्री वाल टूट चुकी हैं जिससे वाहनों की सुरक्षा का भय बना रहता है। कई आवासों के खिड़की दरवाजे भी टूट रहे हैं या फिर टूटनें की कगार पर हैं।

बरखेड़ा ई सेक्टर के रहवासियों ने बताया कि यहां के अधिकतर आवासों की दीवार में बड़ी-बड़ी दरारें हो गयी है, प्रबंधन के ठेकेदारों द्वारा मेंटनेंस के नाम पर फोरी तौर पर काम करके टाल दिया जाता है जिससे समस्या हल नहीं हो पाती है। विभाग के लाखों रुपए खर्च होने के बाद भी लोग समस्याएं झेलने को मजबूर हैं। गोविंदपुरा सी सेक्टर में सबसे बड़ी समस्या छतों के लीकेज से हो रही है। बरसात में घरों में पानी टपकना तो आम हो गया है। इसके अलावा पानी की पाइप लाईन जगह-जगह से टूटी होने से डबल स्टोरी एन टाइप आवासों में पानी की किल्लत से जूझना पड़ रहा है।

Latest articles

मशहूर शायर बशीर बद्र नहीं रहे, 91 की उम्र में भोपाल में निधन

भोपाल। शायरी की दुनिया ने गुरुवार को अपना एक और सितारा खो दिया। अजीम...

BJP संगठन में बड़ा फेरबदल: हरियाणा समेत 4 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बदले गए

नई दिल्ली। गुरुवार 28 मई को BJP ने चार राज्यों में अपने प्रदेश अध्यक्षों...

सीएम सिद्धारमैया ने राज्यपाल के सचिव को इस्तीफा सौंपा, कांग्रेस विधायक दल की बैठक कल

बंगलूरू। कर्नाटक में सत्ताधारी कांग्रेस सरकार में बड़ा बदलाव हो गया है। सीएम सिद्धारमैया...

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

More like this

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...