भोपाल।
पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने अपना जीवन बलिदान करके जो संस्कृति हमको संजो कर दी है, आज उस संस्कृति का सम्मान करने वाली पार्टी अगर कोई है तो वह हमारी भारतीय जनता पार्टी है। वे रविवार को बुधनी विधानसभा के भैरूदा में मातृशक्ति सम्मेलन कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी।
मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि, आज मातृशक्ति सम्मेलन में उपस्थित सभी बहुत स्नेही, शक्ति स्वरूपा बहनों आप सबको में कोटि-कोटि प्रणाम करती हूं। आज फिर से मातृशक्ति सम्मेलन में इतनी बड़ी संख्या में आप सब लोग उपस्थित हुए हैं और आप सब ने इस बात का भरोसा दिला दिया कि आपके मन में, विचार में, आपके चिंतन में, भारतीय जनता पार्टी है और आपने हमेशा भारतीय जनता पार्टी को आशीर्वाद दिया है। भारतीय जनता पार्टी को यदि हम अपना सब कुछ मानते हैं तो उसके पीछे का कारण क्या है, आप सब कई सालों से कमल खिलाती आई हैं, कमल खिलाया है और इस बार जब एक बार फिर अवसर आया तो फिर कमल खिलाने की बारी है।
मां लक्ष्मी जी के हाथ में खिलता हुआ कमल होता है, हम लक्ष्मी जी को पूजते हैं, क्योंकि हम अपने घर में सुख समृद्धि लाना चाहते हैं। मां लक्ष्मी का आशीर्वाद चाहते हैं, तो अपने क्षेत्र के लिए भी हमें कमल खिलाना पड़ेगा, क्योंकि अपने क्षेत्र में भी संपन्निता हम सबको चाहिए है तो हमको 13 नवंबर को कमल खिलाना है और भारी बहुमत से कमल खिलाना है। मेरी बहनों आप सब जानती है कि यह क्षेत्र हमारे शिवराज भैया का क्षेत्र है और शिवराज भैया का क्षेत्र होने के कारण यह उनकी कर्मभूमि है, यह उनकी जन्म भूमि है और आज हम गर्व के साथ यह कहते हैं कि शिवराज भैया ने मध्य प्रदेश की पावन भूमि पर रहने वाली मातृ शक्तियों के लिए, बहनों के लिए जो किया है, वह काम कोई नहीं कर सकता था।
महिलाओं को सम्मान भारतीय जनता पार्टी की सरकार में मिला है और महिलाओं को सम्मान मिलना चाहिए, क्योंकि वह इसकी हकदार हैं। इस दौरान, भोपाल से सांसद आलोक शर्मा, श्रीमती अनीता लखेरा, श्रीमती सरोज, श्रीमती प्रतिमा, श्रीमती उमा खंडेलवाल, श्रीमती नीतू परिहार, श्रीमती अनीता अग्रवाल, श्रीमती विद्या पवार, श्रीमती गीता और श्रीमती रानी वर्मा आदि मौजूद थे।
