भोपाल
भेल प्रबंधन में हबीबगंज इंडस्ट्रीज ऐरिया में कुछ दुकानदारों को अपना व्यवसाय चलाने के लिये दुकान आवंटित की थी। लेकिन इन दुकानदारों ने धीरे-धीरे आवंटित क्षेत्रफल से अधिक अबैध कब्जा करना शुरू कर दिया । इस और न तो नगर प्रशासन ध्यान दे रहा है और न ही नगर निगम । एक दुकानदार ने तो भेल की बेशकीमती जमीन पर न केवल दुकान के आगे कब्जा किया है बल्कि दुकान के पीछे भी कब्जा कर डाला । इसको लेकर इस क्षेत्र के उद्योगपतियों में भी काफी नाराजगी देखी जा रही है । भेल प्रबंधन ने इस जल्द ध्यान नहीं दिया तो भी दुकानदार धीरे-धीरे अतिक्रमण करना शुरू कर देंगे।
