भोपाल
अलकापुरी मंदिर प्रांगण में बृजेश शुक्ला की अध्यक्षता में संजीवन मित्र समिति की स्थापना हुई। इस अवसर पर श्रीमती कृष्णा गौर मुख्य अतिथि , कस्तूरबा अस्पताल की मुखिया डॉ अल्पना तिवारी विशिष्ट अतिथि, पार्षद सुरेन्द्र वाडीका , एमआईसी सदस्य जितेन्द्र शुक्ला की उपस्थिति में वष्ठिजनों की सुविधा के लिये मंगाई गई नि:शुल्क वाहन को हरी झंडी दिखाई। यह वाहन कॉलोनी के वष्ठिजनों की स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के लिये समिति द्वारा प्रदान की गई है। इससे 24 घंटे वह शहर के किसी भी अस्पताल में बीमार होने पर आ-जा सकेंगे।
इस समिति का मुख्य ध्येय अलकापुरी के वरिष्ठ जनों की सेवा रहेगी। जिसकी शुरुआत में एक वाहन उपलब्ध कराया गया है , जिससे वो ज़रूरत पडऩे पर डॉक्टर के पास आसानी से जा सके। ये सेवा पूर्णत: नि:शुल्क है। इसी के साथ साथ 25 डॉक्टर को उनकी नि:स्वार्थ सेवा के लिए सम्मानित किया गया। विधायक श्रीमती कृष्णा गौर ने इस पहल की सराहना करते हुए अपनी ओर से पूरी सहायता प्रदान करने का वादा किया। पार्षद सुरेन्द्र वाडीका ने अलकापुरी के रहवसियों की हर मुश्किल मे मदद करने का आश्वासन दिया। इस कार्यक्रम में अलकापुरी रहवासी शामिल थे।
