30.3 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeभेल न्यूज़बीचईएल कंपनी के हित में कर्मचारी क्वालिटी पर ज्यादा ध्यान दे: जीपी...

बीचईएल कंपनी के हित में कर्मचारी क्वालिटी पर ज्यादा ध्यान दे: जीपी बघेल

Published on

-बीएचईएल में दिवसीय क्वालिटी सर्कल सम्मेलन का शुभारंभ

भोपाल

बीएचईएल, भोपाल में दो दिवसीय क्वालिटी सर्कल सम्मेलन का शुभारंभ बुधवार को जी पी बघेल, महाप्रबंधक (गुणता) ने किया । अपने संबोधन में उन्होंने गुणता और नवाचार के महत्व और आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कर्मचारियों को क्वालिटी पर ज्यादा ध्यान देना होगा। इससे बीएचईएल बाजार में बेहतर परफारमेंस कर पाएगा।

इस अवसर पर अनुराग शुक्ला, अपर महाप्रबंधक ने क्वालिटी सर्कल की उपलब्धियों और क्वालिटी सर्कल के माध्यम से कर्मचारियों की रचनात्मकता कंपनी के हित में प्रयोग करने पर जोर दिया ।उन्होंने कहा कि कॉर्पोरेट गुणता रिपोर्ट के अनुसार सम्पूर्ण बीएचईएल कॉर्पोरेशन में भोपाल इकाई में सक्रिय गुणता सर्कल की संख्या सबसे अधिक है । बीएचईएल के एसआर उडप्पा ने वर्ष 1982-83 के दौरान बीएचईएल और राष्ट्रीय स्तर पर इसके प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।

इस सम्मेलन में अस्सी से अधिक गुणता सर्किल भाग ले रहे हैं । सम्मेलन में विजेताओं को क्यूसीएफआई के चैप्टर, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन और बीएचईएल के इंटर-यूनिट क्वालिटी सर्कल सम्मेलन के लिए नामांकित किया जाता है । प्रति वर्ष नामांकित सर्किल इन प्रतियोगिताओं में पुरस्कार प्राप्त करते हैं । इसी श्रृंखला में श्रीमती स्वागता सक्सेना, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक (एचआरडीसी) ने कर्मचारियों की भागीदारी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रतिभागियों के उत्साह की सराहना की ।सम्मेलन में निर्णायक के रूप में पद्मश्री बीएल चौकसे, ओपी नामदेव, प्रदीप वर्मा, नवीन केडिया, धर्मेंद्र सिंह एवं एमएम खरे मौजूद थे ।

Latest articles

मशहूर शायर बशीर बद्र नहीं रहे, 91 की उम्र में भोपाल में निधन

भोपाल। शायरी की दुनिया ने गुरुवार को अपना एक और सितारा खो दिया। अजीम...

BJP संगठन में बड़ा फेरबदल: हरियाणा समेत 4 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बदले गए

नई दिल्ली। गुरुवार 28 मई को BJP ने चार राज्यों में अपने प्रदेश अध्यक्षों...

सीएम सिद्धारमैया ने राज्यपाल के सचिव को इस्तीफा सौंपा, कांग्रेस विधायक दल की बैठक कल

बंगलूरू। कर्नाटक में सत्ताधारी कांग्रेस सरकार में बड़ा बदलाव हो गया है। सीएम सिद्धारमैया...

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

More like this

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...