भेल भोपाल।
नगर निगम के जोन क्रमांक—14 स्वास्थ्य विभाग वार्ड क्रमांक 56 में पालीथीन व सिंगल यूज प्लास्टिक पर 02 प्रकरण में 200, गंदगी करने वालों पर 03 प्रकरण में 300 रूपये का जुर्माना किया गया। वार्ड क्रमांक 57 में निर्माण एवं विध्वंस सामग्री ओर ग्रीन नेट न लगाने पर 04 प्रकरण में 5500 रुपए का जुर्माना किया गया। वार्ड क्रमांक 60 में सार्वजनिक स्थल पर गंदगी करने पर 05 प्रकरण में 500 रुपये का जुर्माना किया गया। वार्ड क्रमांक 61 में निर्माण एवं विध्वंस सामग्री ओर ग्रीन नेट न लगाने पर 01 प्रकरण में 1000 रूपये का जुर्माना किया गया व अन्य पर 06 प्रकरण में 1000 रूपये का जुर्माना किया। इसी प्रकार वार्ड क्रमांक 56, 57 एवं 60 में कुल 21 प्रकरण में आठ हज़ार पांच सौ रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।
