13.7 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल भोपाल यूनिट में 5 दिवसीय ग्राहक प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन

बीएचईएल भोपाल यूनिट में 5 दिवसीय ग्राहक प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन

Published on

भेल भोपाल।

बीएचईएल भोपाल में महाप्रबंधक (टीसीबी-इंजीनियरिंग और सेवाएं) एस के महाजन ने मेसर्स आईओसीएल अधिकारियों के लिए “एचटी मोटर, पावर ट्रांसफार्मर और स्विचगियर: संचालन और रखरखाव, स्थापना और कमीशनिंग पहलू” पर 5 दिवसीय ग्राहक प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर एमजी ठकार, अपर महाप्रबंधक (टीएक्सएक्स), सुरेखा बंछोर, वरिष्‍ठ उप महाप्रबंधक (एचआरडी) एवं संकाय सदस्‍य के रूप में जितेंद्र कुमार, प्रबंधक (टीआरई) उपस्थित थे।

इस अवसर पर श्री महाजन ने कहा कि यह प्रशिक्षण प्रतिभागियों के लिए एक सीखने का मंच है, जिससे उन्हें अपने-अपने कार्यस्थल पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए सीखने की संस्कृति विकसित करने का पर्याप्त अवसर मिलेगा। उन्होंने इस तरह के प्रशिक्षण पहलों के महत्व तथा एचटी मोटर, स्विचगियर और ट्रांसफार्मर के निर्माण एवं कमीशनिंग, समस्या निवारण और रखरखाव के संदर्भ में उपकरणों के महत्‍व को समझने पर जोर दिया। उन्होंने कार्यक्रम की सराहना की तथा कहा कि प्रतिभागियों को जितना संभव हो सके उतना सीखना चाहिए।

श्री ठकार ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि मेसर्स आईओसीएल हमारा सम्मानित ग्राहक और उपयोगकर्ता है तथा हम बिना किसी रुकावट के उनकी समस्याओं का समाधान करने और त्वरित सेवाएं प्रदान करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम ट्रांसफार्मर व्यवसाय में मूल्य संवर्धन होगा। श्रीमती बंछोर ने सभी प्रतिभागियों को कार्यक्रम एवं मॉड्यूल के बारे में संक्षिप्‍त जानकारी दी। कार्यक्रम में कुल 26 प्रतिभागियों ने प्रतिभागिता की। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्‍यवाद उमेश कुमार सावले, प्रबंधक (एचआरडी) ने किया।

Latest articles

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

सीएम यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

सागर। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 37वीं किस्त...

सिवनी में बाघ दो आदिवासी महिलाओं पर किया, ग्रामीणों में दहशत

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बाघ के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं...

More like this

हैवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स यूनियन में नई कार्यकारिणी गठित: संजय चौधरी अध्यक्ष और कमलेश नागपुरे फिर बने महामंत्री

भोपाल। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध 'हैवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स यूनियन'  बीएचईएल भोपाल की वार्षिक...

भेल की इंसेंटिव स्कीम की समीक्षा के लिए 3 जुलाई को भोपाल में होगी संयुक्त समिति की बड़ी बैठक

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय, नई दिल्ली के अतिरिक्त महाप्रबंधक एवं...

बेहतर ईलाज का भरोसा दिलाकर सोनागिरी के बीमा अस्पताल को 3 साल पहले सुपर स्पेशलिस्ट तो बना दिया लेकिन सुविधाऐं नदारद

भोपाल और मंडीदीप के 4 लाख बीमित परिवार कराता है भोपाल। केंद्र सरकार के कर्मचारी...