15.3 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल में भ्रष्टाचार का विरोध करें , राष्ट्र के प्रति समर्पित रहें...

बीएचईएल में भ्रष्टाचार का विरोध करें , राष्ट्र के प्रति समर्पित रहें की थीम पर जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ

Published on

-ईडी ने अफसरों का दिलाई सत्य निष्ष्ठा की शपथ

भोपाल

कार्यपालक निदेशक बीएचईएल राजीव सिंह ने 30 अक्टूबर से 05 नवम्बर तक चलने वाले सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आज शुभारंभ किया। कार्यक्रम के शुरुआत में सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए बीएचईएल भोपाल के सतर्कता प्रमुख पंकज पराडकर ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह की जानकारी दी । उन्होंने मुख्य सतर्कता आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की ।

इस वर्ष की सतर्कता जागरूकता सप्ताह की थीम भ्रष्टाचार का विरोध करें , राष्ट्र्र के प्रति समर्पित रहें पर प्रकाश डालते हुए कार्यपालक निदेशक श्री सिंह ने कहा कि सतर्कता जागरूकता एक निरंतर चलने वाली विषय वस्तु है तथा हम सभी जीवन के हर क्षेत्र में ईमानदारी और सत्यनिष्ठा से कार्य करें तथा संगठन और राष्ट्र्र के प्रति जवाबदेही का निर्वाह करें ।

कार्यपालक निदेशक द्वारा सभी महाप्रबंधक एवं वरिष्ठ अधिकारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलवाई गई । इसी अवसर पर बीएचईएल के सभी विभागों एवं कार्यालयों में भी विभागध्यक्ष द्वारा सभी कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई । इसी दिन आवासपुरी के विद्यालयों में भी सतर्कता विभाग द्वारा सामूहिक प्रतिज्ञा अभियान, के अंतर्गत सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई । लगभग 2100 विद्यार्थियों ने सत्यनिष्ठा की शपथ ली।

Latest articles

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

नौतपा और भीषण गर्मी को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अपील: बरतें सावधानी, जनगणना कर्मियों का करें आदर-सत्कार

जयपुर। राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी और 'नौतपा' के कड़े मिजाज को देखते...

बीकानेर में अमित शाह की सुरक्षा समीक्षा बैठक, सीमा से 15 किमी दायरे में अवैध निर्माण हटाने के निर्देश

जयपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के बीकानेर में एक...

भीषण गर्मी से राहत: पंजाब में बदले स्कूल और दफ्तरों के समय, चंडीगढ़ में 25 मई से ग्रीष्मकालीन छुट्टियां घोषित

चंडीगढ़। उत्तर भारत में पैर पसार रही भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते...

More like this

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...