भोपाल
शनिवार को बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भेल में पुस्तकालय विज्ञान के पितामह डॉ एसआर रंगनाथन के 131वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ मथुरा प्रसाद क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक भोपाल नर्मदा पुरम संभाग ने ई पुस्तकालय का दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ किया। प्राचार्य डॉ संजय जैन ने तुलसी का पौधा देकर अतिरिक्त संचालक डॉ मथुरा प्रसाद एवं मुख्य वक्ता सुभाष चंद्र रायपुरिया तुलसी का पौधा भेंट कर स्वागत किया।
कॉलेज लाइब्रेरी के प्रभारी डॉ पीएन राज ने बताया कि मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग की पहल पर एनआईसी द्वारा निर्मिति ग्रंथालय सॉफ्टवेयर के प्रशिक्षण की दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ भी किया गया जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में सुभाष चंद रायपुरिया ने छात्र छात्राओं को ई लाइब्रेरी की विशेषताओं को विस्तार से समझाया। मंच का संचालन डॉक्टर अनुपमा यादव ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रोफेसर गण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
