भोपाल।
मंगलवार को पिपलानी स्थित इंटक कार्यालय के बुद्ध सभागार में देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जयंती मनाई गई। इंटक के कोषाध्यक्ष राजेश शुक्ला जी ने इंदिरा गांधी जी की प्रतिमा में पुष्प अर्पित कर इंदिरा जी की जयंती मनाई। शुक्ला जी ने कहा की श्रीमती इंदिरा गांधी जी कुशल नेतृव की धनी थी। नेहरू जी की देश के विकाश की सोच को इंदिरा गांधी जी ने आगे ब?ाया और देश के हित में कई ऐसे निर्णय लिए जो देश की उन्नति के लिए मील का पत्थर साबित हुए। महामंत्री गौतम मोरे ने कहा कि श्रीमती इंदिरा गांधी जी शीघ्र एवं सटीक निर्णय लेने के लिए जानी जाती है। इसलिये उन्हें आयरन लेडी से भी सम्भोधित किया जाता।
मिथलेश तिवारी म प्र यूथ इंटक अध्यक्ष ने कहा इंदिरा जी ने देश का इतिहास ही नहीं सिक्किम को देश में मर्ज कर भूगोल भी बदला है। बैंको का राष्ट्रीकरण कर इंदिरा जी ने देश को मुनीमो के चंगुल से छु?वाया।प्रिवीपर्स बंद कर अरबो रूपये का राजस्व देश के लिए बचाया। ऐसी महान नेत्री की जयंती पर सत् सत् नमन है। इस अवसर पर इंटक महामंत्री गौतम मोरे , राजेश शुक्ला यूथ इंटक अध्यक्ष मिथिलेश तिवारी, मिडिया प्रभारी सी आर नामदेव, सुरेश मेहरा, ललित रायचंदानी, जितेंद्र मालवीया , बुद्धमान सिन्हा , अजय राठिया, नीरज विश्वकर्मा, संतोष दास प्रदीप मालवीय, विजय मिश्रा आदि कई इंटक के पदाधिकारी उपस्थित थे।
