15.3 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeभेल न्यूज़इंटक प्रीमियर लीग आईपीएल सीजन 2 की शुरूआत

इंटक प्रीमियर लीग आईपीएल सीजन 2 की शुरूआत

Published on

भोपाल।

हेम्टू इंटक यूनियन द्वारा इंटक प्रीमियर लीग आईपीएल सीजन 2 का शुभारम्भ शुक्रवार को छत्तीशगढ़ क्रिकेट ग्राउंड में प्रारम्भ किया गया। इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि एस सी आर विभाग के महाप्रबंधक पी के उपाध्याय रहे। प्रतियोगिता का शुभारम्भ भेल गीत से किया गया। मुख्य अतिथि का स्वागत महामंत्री गौतम मोरे कोषाध्यक्ष राजेश शुक्ला युथ इंटक अध्यक्ष मिथिलेश तिवारी, अजीत गोंड ,सी आर नामदेव ने किया। मुख्य अतिथि पी के उपाध्याय ने कहा की खेल हम सब के जीवन का मुख्य आधार है। खेल से शारीरिक विकास के साथ साथ मानसिक विकास भी होता है।

इंटक यूनियन द्वारा करायी जा रही यह प्रतियोगिता भेल भोपाल के सभी कर्मियो को आपस में जोड़ने का एक सफल प्रयास है। मुख्य अतिथि ने सभी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता के शुभारम्भ में कोषाध्यक्ष राजेश शुक्ला एवं महामंत्री गौतम मोरे ने सम्बोधन किया। युथ इंटक अध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने कहा की इंटक प्रीमियर लीग में भेल के अलग अलग ब्लाको की 20 टीम भाग ले रही है। यह प्रतियोगिता लगभग एक माह तक चलेगी जिसमे कई रोमांचक मैच देखने को मिलेंगे ।

प्रतियोगिता का पहला मैच एस टी एम सुपरकिंग एवं ई एम सुपर स्टार के बीच खेल गया जिसमे एसटीएम सुपरकिंग ने अपना पहला मुकावला जीत लिया तथा बाँकी के दो मुकाबले एच जी एम हरीकेन एवं एल इ एम रॉयल ने जीता है। प्रतियोगिता के उद्घाटन के अवसर पर इंटक यूनियन से फजल खान,सी एम साहू, प्रदीप मालवीय,चंद्रराज नामदेव,धर्मेंद्र अवस्थी,सुनील महाले,इकबाल खान,टी.आर. बारक्या,सतेंद्र शर्मा,नीरज विश्वकर्मा,संतोष कुमार,अजीत गोंड़,अजय राठिया,बुधमान सिन्हा,सुरेश मेहरा,प्रवीण बरथरे, रामभूवन, प्रमोद पटले,शिवेन्द्र मिश्रा गजानंद देशमुख,चंद्रमणि,प्रेम प्रकाश गिरी,रामचंद्र कंवर,विभूति,अंकुश मंडल, आदि समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Latest articles

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

नौतपा और भीषण गर्मी को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अपील: बरतें सावधानी, जनगणना कर्मियों का करें आदर-सत्कार

जयपुर। राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी और 'नौतपा' के कड़े मिजाज को देखते...

बीकानेर में अमित शाह की सुरक्षा समीक्षा बैठक, सीमा से 15 किमी दायरे में अवैध निर्माण हटाने के निर्देश

जयपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के बीकानेर में एक...

भीषण गर्मी से राहत: पंजाब में बदले स्कूल और दफ्तरों के समय, चंडीगढ़ में 25 मई से ग्रीष्मकालीन छुट्टियां घोषित

चंडीगढ़। उत्तर भारत में पैर पसार रही भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते...

More like this

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...