भेल भोपाल।
इंटक प्रीमियर लीग सीजन—2 में दूसरा क्वाटर फाइनल मैच फीडर फाइटर एवं सीआईएसएफ डिफेंडर के बीच खेला गया। टॉस जीत कर फीडर फाइटर ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवर में 31 रन पर आल आउट हो गई। फीडर की शुरुआत अच्छी नहीं रही ओपनर जल्द ही आउट हो गए कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका।
सीआईएसएफ ने 31 रनों के आसान से स्कोर का पीछा करते हुए आसानी से 7 विकेट से मैच जीत लिया और सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बनी। दीपराज पटेल ने अच्छी बोलिंग का प्रदर्शन किया जिसके लिए उन्हें मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। कल तीसरा क्वाटर फाइनल मैच ट्रेक्शन टाइगर एवं एच जी एम हेरिकेन के बीच खेला जाएगा।
