भेल भोपाल।
भेल भोपाल यूनिट से शनिवार को रिटायर होने वाले कर्मचारियों का इंटक ने स्वागत किया। प्रेस शाप डिवीजन से इंटक के महामंत्री गौतम मोरे सेवानिर्वत हुए। उनके विभाग ने बड़ी धूमधाम से भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया। इंटक के पदाधिकारियों राजेश शुक्ला, कोषाध्यक्ष, राहुल त्रिपाठी, प्रदेश उपाध्यक्ष इंटक, मिथलेश तिवारी, सीआर नामदेव, मीडिया प्रभारी इंटक, प्रदीप मालवीय के साथ अन्य पदाधिकारीयों ने भी महामंत्री मोरे जी को पुष्पगुच्छ शाल श्रीफल से सम्मान किया।
