17.5 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeभेल न्यूज़लोणारी कुनबी समाज का कुनबी रत्न सम्मान समारोह 10 नवम्बर को

लोणारी कुनबी समाज का कुनबी रत्न सम्मान समारोह 10 नवम्बर को

Published on

भोपाल ।

अखिल भारतीय लोनारी कुनबी समाज भोपाल मध्यप्रदेश के तत्वाधान में दिनांक 10 नवम्बर दिन रविवार समय सुबह 10 से 5 बजे तक चपाती केन्द्र के पास मैदान में बरखेड़ा, भेल भोपाल, में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं एवं महिलाओं एवं समाज के वरिष्ठ जनों (जिनकी उम्र 60 या 60 वर्ष से अधिक है) का भी सम्मान कुनबी रत्न से किया जाएगा। प्रशासनिक अधिकारी, न्यायाधीश, डाक्टर, इंजीनियर एवं अन्य कैडर में कैरियर बनाने हेतु प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे- यू.पी.एस.सी., आई.ए.एस. की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं को मार्गदर्शन अधिकारी आई.ए.एस., आई. पी.एस. एवं अन्य कैडर के अधिकारियों के साथ-साथ न्यायाधीश एवं विषय-विशेषज्ञ उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में दीवाली मिलन समारोह एवं विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी किया जाएगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु राने ने बताया कि जिसमें समाज के बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम खेल कूद, गीत संगीत, ग्रुप डासिंग, पेंटिंग, ड्राईंग एवं अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, तथा महिला मण्डल द्वारा प्रतियोगिताएँ एवं गेम्स जैसे रांगोली, चेयर दौड़, चम्मच दौड़, गायन आदि, इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज की महिलाओं का अलग-अलग क्षेत्रों की जैसे- शिक्षा, चिकित्सा वकालत, व्यवसाय, तकनीकि, सी.ए., राजनीति, सामाजिक कार्य, प्रशासनिक, साहित्य, गायन, नर्सिंग, पी.एच.डी., नृत्य कला क्षेत्र आदि में सक्रिय महिलाओं का कुनबी शक्ति अंलकरण से सम्मान किया जायेगा। कार्यक्रम के अंतर्गत ही छात्र-छात्राओं को हनुमान चालिसा का वितरण भी किया जाएगा।

Latest articles

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

नौतपा और भीषण गर्मी को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अपील: बरतें सावधानी, जनगणना कर्मियों का करें आदर-सत्कार

जयपुर। राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी और 'नौतपा' के कड़े मिजाज को देखते...

बीकानेर में अमित शाह की सुरक्षा समीक्षा बैठक, सीमा से 15 किमी दायरे में अवैध निर्माण हटाने के निर्देश

जयपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के बीकानेर में एक...

भीषण गर्मी से राहत: पंजाब में बदले स्कूल और दफ्तरों के समय, चंडीगढ़ में 25 मई से ग्रीष्मकालीन छुट्टियां घोषित

चंडीगढ़। उत्तर भारत में पैर पसार रही भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते...

More like this

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...