भोपाल
बीएचईएल, भोपाल में लेडीज़ क्लब के सभी सदस्यों ने हरियाली महोत्सव बड़े ही धूम-धाम से मनाई गई जिसकी थीम हरे परिधान, 16 श्रृंगार रखी गई थी। तीज के उपलक्ष्य में तीज मेले का आयोजन भी किया गया जिसका उद्घाटन लेडीज़ क्लब की अध्यक्षा श्रीमती नविता निगम ने किया। इस मौके पर श्रीमती निगम ने कहा कि इस तरह के आयोजन आपसी मेल मिलाप को बढ़ाते हैं जो हमारी संस्कृति को जीवन्त करने का भी उचित माध्यम है ।
मेले में गेम्स, झूले एवं विभिन्न सरप्राईस गेम्स का सभी ने लुफ्त उठाया । मेले में सभी सेंटर द्वारा बनाई गई उत्कृष्ट सामग्री कम दर पर उपलब्ध थी । कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण तीज क्वीन प्रतियोगिता थी। प्रतियोगिता के सभी राउन्ड को जीत कर श्रीमती प्रीति सिंह को तीज क्वीन का ताज पहनाया गया। प्रथम रनर अप श्रीमती आरती कटियार एवं द्वितीय रनर अप श्रीमती योगिता बघेल रहीं। कार्यक्रम का संचालन सचिव श्रीमती मनीषा शर्मा एवं आभार श्रीमती रीना राणा द्वारा किया गया ।
ईडन गार्डन में मनाया गया हरियाली तीज महोत्सव: इधर ईडन गार्डन कॉलोनी के मंदिर प्रांगण स्थित पार्क में हरियाली महोत्सव का बड़े ही धूमधाम से आयोजन किया गया जिसमें कॉलोनी की सभी महिलाओं के द्वारा एकता का परिचय देते हुए बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया गया। आयोजन के दौरान हरियाली को विशेष महत्व देते हुए सभी मातृशक्तियो को पौधे वितरित किये गये। आयोजन के दौरान श्रीमती पुनाली पुणेकर को हरियाली क्वीन घोषित किया गया।
