भोपाल
बीएचईएल, लेडीज एजूकेशनल वेलफेयर विंग में लेडीज क्लब की अध्यक्षा श्रीमती शशि सिंह ने नवीन पुस्तकालय का शुभारंभ किया । उन्होंने अपने उदबोधन में कहा कि यह नूतन प्रयास भविष्य में छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास में सहायक होगा । पुस्तकालय में कम्प्यूटर शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, साहित्यिक उपन्यास आदि विभिन्न प्रकार की पुस्तकें एवं पत्रिकाएं सभी के लिए उपलब्ध रहेंगी ।
