भोपाल।
अखिल भारतीय साहित्य परिषद भोपाल इकाई के तत्वावधान में 19 फरवरी को शाम 4 बजे दुष्यंत कुमार स्मारक पाण्डुलिपि संग्रहालय शिवाजी नगर में वरिष्ठ व्यंग्यकार अशोक व्यास के व्यंग्य संग्रह राजघाट से राजपाट तक का लोकार्पण होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता मप्र उर्दू अकादमी की निदेशक डा नुसरत मेहदी करेंगी। वरिष्ठ पत्रकार महेश श्रीवास्तव मुख्य अतिथि होंगे।
