24.6 C
London
Friday, May 29, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल टाउनशिप की कई संस्थानों में ताले तो कई पर लाखों बकाया

भेल टाउनशिप की कई संस्थानों में ताले तो कई पर लाखों बकाया

Published on

– प्रबंधन बना मूकदर्शक, नहीं होती कार्रवाई

भोपाल

भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) जैसी महारत्न कंपनी आर्थिक संकट से दौर से गुजर रही है। भेल कार्पोरेट के मुखिया बार-बार खर्चों में कटौती की बात कर रहे हैं तो दूसरी और भेल टाउनशिप की कई संस्थानों को मुफ्त में आफिस सुविधा देने के बाद भी सिर्फ बिजली और पानी का बकाया लाखों भेल प्रशासन नहीें वसूल पा रहा है। ऐसा भी नहीं कि यह बिल एक माह का हो बल्कि सालों से बिल तो आ रहा है लेकिन भेल प्रशासन नेताओं के दबाव के चलते न तो बिजली का कनेक् शन काट पा रहे हैं और न ही पानी का, फिर दूरभाष सुविधा के मामले कहना ही बेकार है। रही बात टाउनशिप में रहने वाले भेल कर्मचारी या अन्य किरायेदारों को तो यदि उसके बिल जमा करने में देर हो गई तो सभी कनेक् शन काट दिये जाते हैं।

जानकारी के मुताबिक बरखेड़ा, पिपलानी, हबीबगंज और गोविन्दपुरा में भेल की यूनियनों सहित कई सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनैतिक और धार्मिक संस्थानों को भेल प्रशासन ने कार्यालय के आवास आवंटित किये हैं। इन संस्थानों मेें बिजली मुफ्त की समझकर दिन-रात जलाया जा रहा है। वहीं कुछ संस्थान साल में चार बार ही खुलते देखे गये हैं। राष्ट्रीय त्यौहारों पर झंडा वंदन और मिठाई वितरण के बाद यह संस्थान बंद हो जाते हैं। कहने को तो एक यूनियन को एक ही कार्यालय दिया जाता है लेकिन भेल प्रशासन की खास मेहरबानी के चलते कुछ प्रतिनिधि यूनियन को दो-दो कार्यालय आवंटित किये हैं। जिनमें से दोनों के एक -एक कार्यालय बंद दिखाई देते है विशेष आयोजन के लिए ही इन्हें खोला जाता है।

इसी तरह कई अन्य संस्थान कर्मचारी संगठन बनाकर मान्यता प्राप्त संगठन तो कहलाते हैं लेकिन इनके दफ्तर ज्यादातर बंद ही नजर आयेंगे। साल में एक दो बैठक कर ली तो समझों बड़ी बात है। आज जब भेल आर्थिक संकट से दौर से गुजर रहा है उसे कर्मचारियों को वेतन और ठेकेदारों को भुगतान के लाले पड़े हैं ऐसे में कुछ संस्थान अपनी जवाबदारी को समझ ही नहीं पा रहे हैं। इससे भेल के जागरूक कर्मचारी नाराज जरूर हैं लेकिन किसी न किसी संगठन से जुड़े होने के कारण आवाज नहीं उठा पा रहे हैं।

Latest articles

पुलिस ने कमला नगर इलाके से दो शराब तस्करों से बरामद की एक लाख रुपए की अंग्रेजी शराब

भोपाल। अवैध शराब के खिलाफ चलाई जा रही विशेष मुहिम के तहत कमला नगर...

खजूरी इलाके में अवैध रूप से चल रहे शराब के आहते को पुलिस ने किया सील

भोपाल। राजधानी के खजूरी थाना इलाके में एक शराब की दुकान के पास अवैध...

दोस्त के साथ घूमने आई बैरागढ़ की युवती ने बड़े तालाब में लगाई छलांग, गोताखोरों ने सुरक्षित निकाला

भोपाल। राजधानी के वीआईपी रोड पर शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब...

टीटी नगर में असिस्टेंट रजिस्ट्रार के सूने घर का ताला तोड़कर 2 लाख के माल पर चोरों ने किया हाथ साफ

भोपाल। राजधानी में बेखौफ चोरों ने पुलिस गश्त को चुनौती देते हुए अलग-अलग इलाकों...

More like this

भेल कैंटीन में अव्यवस्थाओं पर भड़की एचएमएस यूनियन, औचक निरीक्षण कर दुरुस्त कराईं व्यवस्थाएं

भोपाल। प्रतिनिधि यूनियन एचएमएस के जुझारू कार्यकर्ताओं ने भेल कैंटीन की व्यवस्थाओं का औचक...

नई दिल्ली में आयोजित रोडशो में भेल ने प्रदर्शित की अपनी कोयला गैसीकरण तकनीक, केंद्रीय मंत्रियों ने किया दौरा

नई दिल्ली। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के तत्वावधान में नई दिल्ली में 'सतही...

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...