10.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeभेल न्यूज़रानीपेट भेल कर्मियों में हक में मद्रास हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला

रानीपेट भेल कर्मियों में हक में मद्रास हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला

Published on

— ईएल इंकेशमेंट को लेकर यूनियनों ने खटखटाया था कोर्ट का दरवाजा, भोपाल यूनिट में भी उठी मांग सौंपा ज्ञापन

भोपाल।

ईएल इंकेशमेंट को लेकर भारत हेवी इले​क्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) की रानीपेट यूनिट से कर्मचारियों के हितों से जुडी एक खबर आ रही हैं। कई वर्षों से संघर्षों के बाद यूनियनों के हक में फैसला सुनाते हुए मद्रास हाइकोर्ट ने 26 दिन की ईएल बेचने पर एक माह के वेतन का भुगतान किए जाने का आदेश पारित किया है। ज्ञात हो कि बीएचईएल में पूर्व में कर्मचारियों के ईएल का नगदीकरण करने पर 26 दिन की ईएल बेचने पर एक माह का वेतन (बेसिक + डीए) का भुगतान किया जाता था। परंतु नियम में परिवर्तन होने से एक माह के वेतन के लिए 30 दिन की ई एल की गणना की जाने लगी।

इस निर्णय के खिलाफ रानीपेठ बीएचईएल की यूनियनों जिनमे BAPEGTU INTUC ,BAPSU एवं अन्य यूनियनों द्वारा लेबर कोर्ट एवं मद्रास हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया। कई वर्षो के संघर्ष के बाद मद्रास हाइकोर्ट केस नंबर W.P.No.4673 ऑफ़ 2015 ने ट्रेड यूनियन के पक्ष में निर्णय देते हुए यह फैसला किया की ईएल इंकेशमेंट की गणना पूर्व की भाँति करते हुए 26 दिन की ईएल बेचने पर एक माह के वेतन का भुगतान किया जाये।

इस सन्दर्भ में हेम्टू इंटक यूनियन का एक प्रतिनिधि मंडल जिसमे यूनियन के कोषाध्यक्ष राजेश शुक्ला, मिथिलेश तिवारी, संतोष कुमार, मदन मोहन पाण्डेय, रंजीत रजक महाप्रबंधक मानव संसाधन बी के सिंह बीएचईएल भोपाल को ज्ञापन सौंपा और यह माँग की कि मद्रास हाई कोर्ट के निर्णय को ध्यान में रखते हुए बीएचईएल रानीपेठ की तरह बीएचईएल भोपाल कर्मचारियो को भी ईएल इंकेशमेंट की गणना पूर्व की तरह 26 दिन करते हुए एक माह का वेतन (बेसिक + डीए) दिया जाये। नियम में परिवर्तन होने के पश्चात प्रभावित कर्मचारियों को प्रति एक माह में 4 दिन के अतिरिक्त वेतन का भुगतान किया जाये। महाप्रबंधक मानव संसाधन ने कहा की कारपोरेट कार्यालय में चर्चा कर उचित निर्णय करने का प्रयास किया जायेगा।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

राजभाषा हिंदी के प्रयोग और प्रचार-प्रसार के लिए सदैव प्रतिबद्ध : गुप्ता

बीएचईएल में राजभाषा कार्यान्वयन हेतु कार्यशाला का आयोजन हरिद्वार। भारत सरकार की राजभाषा नीति के...

बीएचईएल में अत्याधुनिक मशीनों का उद्घाटन, उत्पादन क्षमता में होगी वृद्धि

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) भोपाल ने तकनीकी आधुनिकीकरण की दिशा में एक...

परमाणु ऊर्जा में भारत की महाशक्ति बनने की ओर कदम: कलपक्कम रिएक्टर हुआ शुरू, बीएचईएल की स्वदेशी तकनीक का दिखा दम

नई दिल्ली/कलपक्कम। भारत ने अपने नागरिक परमाणु कार्यक्रम में एक स्वर्णिम अध्याय लिखते हुए...