भोपाल।
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल)ने चौथी तिमाही के परिणाम के बाद शेयर होल्डर्स के डिविडेंड की घोषणा की है। कंपनी ने वित्तीय वर्ष-2023 के लिए दूसरे डिविडेंड में भेल ने निवेशकों को 20 फीसदी का डिविडेंड दिया है. आखिरी तिमाही मेें कंपनी के नेट प्रॉफिट में 33 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और यह 912.5 करोड़ से घटकर 611 करोड़ रहा है।
20 फीसदी का डिविडेंड
सूत्रों के मुताबिक कंपनी का 20 फीसदी का डिविडेंड एजीएम में अगर मुहर लग जाती है तो डिविडेंड का भुगतान 30 दिनों के भीतर कर दिया जाएगा. एफवाई2023 में कंपनी ने इससे पहले सितंबर 2022 में प्रति शेयर 40 पैसे के डिविडेंड की घोषणा की थी।
