29.5 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeभेल न्यूज़थ्रिफ्ट सोसायटी में बिकेगें मसाला पापड़ केंद्र के उत्पाद

थ्रिफ्ट सोसायटी में बिकेगें मसाला पापड़ केंद्र के उत्पाद

Published on

— बीएचईएल लेडीज क्लब द्वारा संचालित मसाला पापड़ केंद्र के उत्पादन की बिक्री का शुभारंभ

भेल भोपाल।

भेल की थ्रिफ्ट सोसायटी के बचत बाजार में बीएचईएल लेडीज क्लब द्वारा संचालित मसाला पापड़ केंद्र के उत्पादन की बिक्री का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि संगीता रामनाथन, अध्यक्षा, बीएचईएल लेडीज क्लब द्वारा रिबन काटकर शुभारंभ किया एवं मसाला पापड़ केंद्र के इस नई शुरुआत की सराहना और संस्था के कार्यों की प्रशंसा की। बीएचईएल लेडीज क्लब की उपाध्यक्ष मनीता चंद्रा, परिणीति राव, योगिता बघेल, प्रीति दानी, अनुजा मंजूमदार, प्रीति अग्रवाल और मंजू पटेल के साथ-साथ लेडीज क्लब की सभी सदस्य भी उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत में अध्यक्ष बसंत कुमार ने लेडीज क्लब की सभी सदस्यों का स्वागत किया एवं लेडीज क्लब द्वारा किए जाने वाले कार्यों की प्रशंसा की।

उन्होंने कहा कि लेडीज क्लब समाज की कल्याणकारी कार्य कर रही है एवं मसाला पापड़ केंद्र से उच्च गुणवत्ता की उत्पादन बना रही है। आज भेल के दो कल्याणकारी कार्य करने वाली संस्था थ्रिफ्ट सोसायटी एवं लेडीज क्लब का समागम हो रहा है। कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष बसंत कुमार, सचिव निशा वर्मा, संचालक आशीष सोनी, राजमल बैरागी, रजनीकांत चौबे और राजकुमार इड़पाची उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन निशा वर्मा द्वारा किया गया। संचालक राजमल बैरागी द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

Latest articles

महानगर गैस और फोर्थ पार्टनर एनर्जी में समझौता, उद्योगों को मिलेंगे स्वच्छ ऊर्जा समाधान

मुंबई। देश की अग्रणी सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) कंपनियों में से एक, महानगर गैस...

एनएलसी में डायरेक्टर (पावर) पद के लिए शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों की सूची जारी, भेल के दो वरिष्ठ अधिकारी भी रेस में

नई दिल्ली/भोपाल। सार्वजनिक क्षेत्र के प्रमुख उपक्रम एनएलसी इंडिया लिमिटेड (एनएलसी) में 'डायरेक्टर (पावर)'...

नई दिल्ली में आयोजित रोडशो में भेल ने प्रदर्शित की अपनी कोयला गैसीकरण तकनीक, केंद्रीय मंत्रियों ने किया दौरा

नई दिल्ली। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के तत्वावधान में नई दिल्ली में 'सतही...

मशहूर शायर बशीर बद्र नहीं रहे, 91 की उम्र में भोपाल में निधन

भोपाल। शायरी की दुनिया ने गुरुवार को अपना एक और सितारा खो दिया। अजीम...

More like this

नई दिल्ली में आयोजित रोडशो में भेल ने प्रदर्शित की अपनी कोयला गैसीकरण तकनीक, केंद्रीय मंत्रियों ने किया दौरा

नई दिल्ली। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के तत्वावधान में नई दिल्ली में 'सतही...

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...