15.5 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeभेल न्यूज़स्वामी विवेकानंद जयंती पर सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन

स्वामी विवेकानंद जयंती पर सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन

Published on

भेल भोपाल।

विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर सामूहिक सूर्य नमस्कार युवा दिवस के रुप में मनाया गया। प्रातः 9.00 बजे से 10.30 बजे तक सामूहिक सूर्य नमस्कार किया गया जिसमें महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, सहायक प्राध्यापक, अतिथि विद्वान समस्त कार्यालीयीन कर्मचारी एवं 400 से अधिक छात्राओं द्वारा सामूहिक रुप से सूर्य नमस्कार, प्रणायाम एवं ध्यान किया गया। सर्वप्रथम विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण पूर्व प्राचार्य डॉ. सुरेन्द्र कौर बत्रा एवं प्रशासनिक अधिकारी डॉ. अशोक नेमा एवं डॉ. मनीषा शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर जनभागीदारी अध्यक्ष डॉ. भारती कुम्भारें उपस्थित रहीं।

विवेकानंद केन्द्र के अमृत परिवार के प्रमुख एवं जन अभियान परिषद के समन्वयक अमिताभ श्रीवास्तव द्वारा विवेकानंद जी के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. नीना श्रीवास्तव द्वारा राष्ट्रगीत के द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. दीप्ति श्रीवास्तव ने विवेकानंद जी के जीवन पर उठो जागो तब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाये शब्दों से छात्राओं को कार्य के प्रति सजग रहने को कहा।

इस अवसर पर महाविद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। ‘स्वामी विवेकानंद जी के जीवन पर चित्र प्रदर्शनी लगाई गई। तत्पश्वात स्वामी विवेकानंद जी के शिकागों व्याख्यान का वीडियो प्रदर्शन किया गया। सामूहिक सूर्य नमस्कार के पश्चात राष्ट्र गान एवं मप्र गान प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रश्मि केला क्रीड़ाधिकारी द्वारा किया गया।

Latest articles

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...

मप्र में बनेगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर, मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले- डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती

भोपाल। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर खतरों और डेटा सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज, भोपाल समेत 30 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले मौसम ने पूरी तरह करवट...

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

More like this

हैवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स यूनियन में नई कार्यकारिणी गठित: संजय चौधरी अध्यक्ष और कमलेश नागपुरे फिर बने महामंत्री

भोपाल। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध 'हैवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स यूनियन'  बीएचईएल भोपाल की वार्षिक...

भेल की इंसेंटिव स्कीम की समीक्षा के लिए 3 जुलाई को भोपाल में होगी संयुक्त समिति की बड़ी बैठक

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय, नई दिल्ली के अतिरिक्त महाप्रबंधक एवं...

बेहतर ईलाज का भरोसा दिलाकर सोनागिरी के बीमा अस्पताल को 3 साल पहले सुपर स्पेशलिस्ट तो बना दिया लेकिन सुविधाऐं नदारद

भोपाल और मंडीदीप के 4 लाख बीमित परिवार कराता है भोपाल। केंद्र सरकार के कर्मचारी...