28.9 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeभेल न्यूज़8 करोड़ की लागत से बनेगी एमजीएम स्कूल से बायपास तक मास्टर...

8 करोड़ की लागत से बनेगी एमजीएम स्कूल से बायपास तक मास्टर प्लान की सड़क

Published on

भोपाल

गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए खुशी की खबर है। लंबे समय से विवादों मेंं उलझी मास्टर प्लान की सड़क के निर्माण का काम जल्द शुरू होगा। इस मामले को अवधपुरी परिक्षेत्र जनकल्याण समिति ने उठाया था। अब यह सड़क 8 करोड़ की लागत से अवधपुरी स्थित एमजीएम स्कूल से 11 मील बायपास तक बनेंगी। इसके टेंडर भी जारी हो गए है।

गौरतलब है कि चार साल पहले महासमिति के अध्यक्ष द्वारा घर घर जाकर जुटाये गये समर्थन और कराये गये हस्ताक्षर अभियान के चलते सरकार का ध्यान आकर्षित किया जिसमें कम सें कम 60 बार सीपीए और लगभग 28 बार टीएनसीपी और तीन बार इस सड़क का डिमारकेशन सब कुछ शामिल है। वहीें इस अभियान के चलते क्षेत्रीय विधायक श्रीमती कृष्णा गौर ने प्रशासन से अनुरोध कर इस काम को अंजाम तक पहुंचाया।

इनका कहना है-
कई कॉलोनी के लोगों की मांग थी कि इस सड़क का निर्माण जल्द से जल्द कराया जाए। कानूनी बाधाओं को पार करते हुए इस सड़क का निर्माण 8 करोड़ से ज्यादा की राशि से होगा। मेरे विधानसभा क्षेत्र की यह सबसे बड़ी उपलब्धि है।
श्रीमती कृष्णा गौर, विधायक, गोविंदपुरा

Latest articles

मशहूर शायर बशीर बद्र नहीं रहे, 91 की उम्र में भोपाल में निधन

भोपाल। शायरी की दुनिया ने गुरुवार को अपना एक और सितारा खो दिया। अजीम...

BJP संगठन में बड़ा फेरबदल: हरियाणा समेत 4 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बदले गए

नई दिल्ली। गुरुवार 28 मई को BJP ने चार राज्यों में अपने प्रदेश अध्यक्षों...

सीएम सिद्धारमैया ने राज्यपाल के सचिव को इस्तीफा सौंपा, कांग्रेस विधायक दल की बैठक कल

बंगलूरू। कर्नाटक में सत्ताधारी कांग्रेस सरकार में बड़ा बदलाव हो गया है। सीएम सिद्धारमैया...

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

More like this

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...