15.4 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeभेल न्यूज़सेंटपॉल स्कूल के वार्षिकोत्सव "एक अनोखी धरोहर" में दिया पर्यावरण संरक्षण का...

सेंटपॉल स्कूल के वार्षिकोत्सव “एक अनोखी धरोहर” में दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Published on

भोपाल।

सेंटपॉल को-एड स्कूल आनंदनगर भोपाल में आयोजित वार्षिकोत्सव “रिमिनिसेंस, एक अनोखी धरोहर” कार्यक्रम में हमारे देश की सांस्कृतिक और सामाजिक विरासत की अद्भुत झलक देखने को मिली। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरिनारायणचारी मिश्रा पुलिस कमिश्नर भोपाल,विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी नरेंद्र कुमार अहिरवार एवं विशेष अतिथि आदरणीय फ़ादर बाबू जाॅन (सी.एम.आई.) प्राचार्य फ़ादर जयसन,मैनेजर फ़ादर सेबेस्टियन, उपप्राचार्य फ़ादर थाॅमस ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथियों का स्वागत स्कूल के बच्चों द्वारा प्रस्तुत एक सुंदर स्वागत गीत से किया गया।

कार्यक्रम में दादाजी और पोते के माध्यम से स्कूली जीवन की दिलचस्प कथा प्रस्तुत की गई, जिसमें देश की विशाल सांस्कृतिक विरासत, वरिष्ठ जनों का सम्मान,आध्यात्मिकता, देशभक्ति ,नैतिक और सामाजिक मूल्यों की प्रकट किया गया। इसके साथ ही, विभिन्न सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को और भी मनोरम बना दिया। गरबा, फाग, सूफी गीत और रंग-बिरंगी पोशाक में नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों का दिल जीत लिया। बिहार के पारंपरिक नृत्य और गीत ने दर्शकों से खूब तालियाँ बटोरीं।इस तकनीकी युग में ‘पुस्तकें हमसे कुछ कह रही है ‘के माध्यम से पुस्तकों के महत्व को दर्शाया गया।

कार्यक्रम में भोपाल को स्वच्छ शहर बनाने की शपथ और हरित धरा को सजाए रखने के लिए ‘एक पेड़ माँ के नाम’ पौधरोपण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने न केवल स्वच्छता का संदेश दिया, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के महत्व को भी उजागर किया।कदमताल की पदचाप हृदय में देशभक्ति के जज़्बात जगा रही थी। विद्यार्थियों को सिखाते- सिखाते शिक्षिकाएँ भी अपनी प्रस्तुति देने में पीछे नहीं रही। कार्यक्रम के अंत में रॉक बैंड की धमाकेदार प्रस्तुति एवं ग्रेंड फिनाले की धमक ने माहौल को और भी ऊर्जावान बना दिया। भूतपूर्व विद्यार्थियों द्वारा दी गयी प्रस्तुति पर दर्शक झूमने को मजबूर हो गए।

Latest articles

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

नौतपा और भीषण गर्मी को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अपील: बरतें सावधानी, जनगणना कर्मियों का करें आदर-सत्कार

जयपुर। राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी और 'नौतपा' के कड़े मिजाज को देखते...

बीकानेर में अमित शाह की सुरक्षा समीक्षा बैठक, सीमा से 15 किमी दायरे में अवैध निर्माण हटाने के निर्देश

जयपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के बीकानेर में एक...

भीषण गर्मी से राहत: पंजाब में बदले स्कूल और दफ्तरों के समय, चंडीगढ़ में 25 मई से ग्रीष्मकालीन छुट्टियां घोषित

चंडीगढ़। उत्तर भारत में पैर पसार रही भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते...

More like this

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...