16.5 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeभेल न्यूज़मंत्री कृष्णा गौर बोलीं-पटेल नगर के लोगों को सुविधाओं से वंचित न...

मंत्री कृष्णा गौर बोलीं-पटेल नगर के लोगों को सुविधाओं से वंचित न रखें

Published on

भोपाल।

भोपाल के रायसेन रोड स्थित पटेल नगर में बिल्डर के बंधक बनाए गए करीब 70 हजार स्क्वेयर फीट के प्लॉट को नगर निगम नीलाम करेगा। इससे जो राशि मिलेगी, उससे कॉलोनी में पानी, सडक़, और सीवेज जैसी बुनियादी सुविधाएं जुटाने और क्षेत्र के विकास के लिए किया जाएगा। इस संबंध में मंगलवार को राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने एक बैठक की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पटेल नगर के निवासियों को सुविधाओं से वंचित न रखा जाए।

मंत्री गौर के बंगले पर जिला प्रशासन, नगर निगम के अधिकारियों और पटेल नगर के रहवासियों की बैठक हुई। उन्होंने बताया कि पटेल नगर के रहवासियों को बिल्डर द्वारा मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है। बार-बार आश्वासन देने के बाद भी बिल्डर कॉलोनी का अपेक्षित विकास नहीं कर रहा है,

मंत्री गौर ने बताया कि बिल्डर के बंधक भू-खंड को नगर निगम द्वारा नीलाम करने और प्राप्त राशि से विकास कार्य करने का प्रावधान है। नगर निगम कमिश्नर हरेंद्र नारायण यादव ने बताया कि बंधक भूखंड की नीलामी से 20 से 25 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त होने का अनुमान है, जिससे कॉलोनी का विकास किया जाएगा।

750 से अधिक घर, 5 हजार लोग रहते हैं कॉलोनी में
पटेल नगर में 750 से ज्यादा मकान है, जहां 5 हजार से अधिक लोग रहते हैं। बिल्डर का करीब 70 हजार स्क्वेयर फीट कॉमर्शियल प्लाट मुख्य मार्ग पर है। इसकी मार्केट वैल्यू 25 से 30 लाख रुपए है। इतनी राशि से सुविधाएं आसानी से जुटा ली जाएगी। इसके बाद निगम कॉलोनी को टेकओवर करेगा। फिर रहवासियों की समिति बनाई जाएगी, जो मेंटेनेंस का काम देखेगी।

रोहित नगर में नर्मदा जल की सप्लाई पर मंथन
बैठक में रोहित नगर के लोगों को नर्मदा जल की सप्लाई दिए जाने को लेकर भी चर्चा हुई। मंत्री गौर ने निगम कमिश्नर यादव से विस्तृत प्लान बनाने को कहा है। कॉलोनी में सिंगल कनेक्शन देने के लिए प्राक्कलन तैयार किया जाएगा। बैठक में एसडीएम एलके खरे भी मौजूद रहे।

Latest articles

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

नौतपा और भीषण गर्मी को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अपील: बरतें सावधानी, जनगणना कर्मियों का करें आदर-सत्कार

जयपुर। राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी और 'नौतपा' के कड़े मिजाज को देखते...

बीकानेर में अमित शाह की सुरक्षा समीक्षा बैठक, सीमा से 15 किमी दायरे में अवैध निर्माण हटाने के निर्देश

जयपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के बीकानेर में एक...

भीषण गर्मी से राहत: पंजाब में बदले स्कूल और दफ्तरों के समय, चंडीगढ़ में 25 मई से ग्रीष्मकालीन छुट्टियां घोषित

चंडीगढ़। उत्तर भारत में पैर पसार रही भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते...

More like this

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...