17.5 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeभेल न्यूज़इज्तिमा की तैयारियों पर अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने दिये...

इज्तिमा की तैयारियों पर अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने दिये निर्देश

Published on

भोपाल

सड़क, बिजली, पार्किंग, पेयजल सहित इज्तिमा आयोजन की सभी व्यवस्थाओं को समय पर करना सुनिश्चित करें। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने यह निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये। राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने ईंटखेड़ी में इज्तिमा आयोजन की तैयारियों का जायजा लेकर अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की।

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि भोपाल में मुस्लिम समाज का एक बड़ा आयोजन इज्तिमा होता है। इस आयोजन में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। श्रद्धालुओं के आने-जाने और ठहरने के साथ अन्य सभी व्यवस्थाओं को संबंधित विभाग के अधिकारी जिम्मेदारी के साथ समय पर पूरा करेंगे। श्रद्धालुओं को आयोजन स्थल पर किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो। उन्होंने कहा कि 29, 30 नवम्बर एवं एक एवं 2 दिसम्बर को होने वाले आलमी तबलीगी इज्तिमा में शामिल होने वाले श्रद्धालु खुशी से वापस जायें, ऐसी व्यवस्थाएँ की जायें। राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने विभागवार कार्यों की जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने कहा कि आयोजन स्थल ईंटखेड़ी को जोड़ने वाले विभिन्न मार्गों और आयोजन स्थल के आंतरिक मार्गों के निर्माण में अपेक्षित प्रगति नहीं हैं। अधिकारी इस ओर ध्यान देना सुनिश्चित करें। अगले एक हफ्ते में व्यवस्थाएँ होना चाहिये। उन्होंने पार्किंग, पार्किंग रैम्प, विद्युत व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा, सुरक्षा और साफ-सफाई व्यवस्थाओं पर विभिन्न अधिकारियों से चर्चा की। बैठक में बताया गया कि इज्तिमा आयोजन कमेटी के 25 हजार वॉलेंटियर्स आयोजन के दौरान 24×7 काम करते हैं।

इस बार इज्तिमा में सिंगल यूज प्लास्टिक को प्रतिबंधित रखेंगे। आयोजन स्थल पर धूल नहीं उड़े, इसके लिये भी व्यवस्था की जायेगी। पर्याप्त साफ-सफाई के साथ सूखे और गीले कचरे को अलग-अलग कर गीले कचरे से खाद बनाने की पहल भी की जायेगी। बैठक में विधायक बैरसिया श्री विष्णु खत्री, अपर मुख्य सचिव श्री अजीत केसरी, कलेक्टर भोपाल श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, पुलिस अधीक्षक भोपाल ग्रामीण श्री प्रमोद कुमार सिन्हा, इज्तिमा आयोजन कमेटी के डॉ. उमर हफीज खान, श्री आरिफ गौहर खान, श्री मुख्तार उद्दीन, सभी विभागों के जिला अधिकारी और आयोजन कमेटी के सदस्य मौजूद थे।

Latest articles

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

नौतपा और भीषण गर्मी को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अपील: बरतें सावधानी, जनगणना कर्मियों का करें आदर-सत्कार

जयपुर। राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी और 'नौतपा' के कड़े मिजाज को देखते...

बीकानेर में अमित शाह की सुरक्षा समीक्षा बैठक, सीमा से 15 किमी दायरे में अवैध निर्माण हटाने के निर्देश

जयपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के बीकानेर में एक...

भीषण गर्मी से राहत: पंजाब में बदले स्कूल और दफ्तरों के समय, चंडीगढ़ में 25 मई से ग्रीष्मकालीन छुट्टियां घोषित

चंडीगढ़। उत्तर भारत में पैर पसार रही भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते...

More like this

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...