10.3 C
London
Wednesday, March 4, 2026
Homeभेल न्यूज़23 लाख से बनी मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक का राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने...

23 लाख से बनी मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक का राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने किया लोकार्पण

Published on

— वार्ड-61 में विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भूमिपूजन

भेल भोपाल।

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने कहा कि आज के समय में निरोगी काया ही भगवान का सबसे बड़ा आशीर्वाद है। राज्यमंत्री श्रीमती गौर निर्मल पैलेस अवधपुरी में मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। क्लिनिक की लागत 23 लाख रुपए है। क्लीनिक का निर्माण निरोगी काया अभियान के तहत किया गया है। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि क्लीनिक पर मरीजों के लिए डायबिटीज, खून और ब्लड प्रेशर आदि की जांच की सुविधा उपलब्ध होगी।

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने वार्ड 61 के रामजानकी मंदिर पार्क अवधपुरी में स्लेव एवं प्लेटफार्म निर्माण का भूमिपूजन किया, जिसकी लागत 7 लाख रुपए है। अवधपुरी के टैगोर नगर, भावना परिसर फेज-1 में सीसी रोड के निर्माण का भूमिपूजन किया, जिसकी लागत 4 लाख रुपए है। वार्ड 61 के इंदिरा नगर में सीवेज नेटवर्क के कार्य का भूमिपूजन किया, जिसकी लागत 17 लाख रुपए है।

अवधपुरी के गोपाल नगर बी- सेक्टर में सीसी सड़क के निर्माण का भूमिपूजन किया, जिसकी लागत 10 लाख रुपए है। इस अवसर पर पार्षद मधु शिवनानी, वी शक्ति राव, संजय शिवनानी, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र धोटे, गणेश राम नागर सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

भेल में होली मिलन, फाउंड्री गेट पर जुटे कर्मचारी

भोपाल बीएचईएल भोपाल इकाई में बीएचईएल सीटू कामगार ट्रेड यूनियन द्वारा पांच नंबर गेट पर...

भेल लेडीज़ क्लब की प्री-होली उत्सव सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांधा

भोपाल बीएचईएल लेडीज़ क्लब द्वारा प्री-होली उत्सव का हर्षोल्लास के साथ आयोजन किया गया। कार्यक्रम...

बीएचईएल कारखाने के टीआरएम ब्लॉक में क्रेन की बड़ी घटना होते—होते बची

भोपाल सूत्रों की माने तो  भेल कारखाने में एक बड़ा हादसा इस वित्तीय वर्ष में...