10.5 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeभेल न्यूज़राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने गोविंदपुरा क्षेत्र में 1 करोड़ 38 लाख रुपए...

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने गोविंदपुरा क्षेत्र में 1 करोड़ 38 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया

Published on

भेल भोपाल।

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने कहा कि जनता ने विश्वास जताया है तो अब हमारा तन-मन व जीवन गोविदंपुरा विधानसभा की सेवा के लिए समर्पित है। यह बात उन्होंने बुधवार को अवधपुरी मंडल के वार्ड 61 में आयोजित भूमि-पूजन कार्यक्रम के दौरान कहीं। इस दौरान उन्होंने 1 करोड़ 38 लाख रुपए की लागत से होने वाले विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन किया।

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने रिगल होम्स में बाउंड्रीवॉल का भूमि-पूजन किया, जिसकी मांग लंबे समय से स्थानीय रहवासी कर रहे थे। एसओएस बालग्राम से शिवलोक फेज-3 तक सीमेंड रोड का भूमिपूजन किया। इसी तरह दीप मोहिनी, सुख सागर में नाली निर्माण के कार्य का भूमिपूजन किया। उन्होंने भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान रहवासियों की समस्याओं को सुना और उनके निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश भी दिए।

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि आवश्यकता के अनुरूप क्षेत्र में लगातार सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ठेकेदार निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखे। इस दौरान पार्षद मधु शिवनानी, वी शक्तिराव, मंडल अध्य़क्ष सुरेंद्र धोटे, गणेश राम नागर, अशोक महाले के साथ जन-प्रतिनिधि व सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Latest articles

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

More like this

बीएचईएल प्रबंधन को यूनियनों ने सौंपा ज्ञापन, वेतनमान और बोनस सहित कई मांगें उठाईं

भोपाल। भेल भोपाल में कार्यरत कर्मचारी यूनियनों के एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को...

भेल भोपाल में ठेका श्रमिकों के लिए स्मार्टफोन प्रतिबंधित, समय पालन और अनुशासन पर सख्ती

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के मानव संसाधन विभाग ने कारखाना परिसर...

बीएचईएल के 33 एजीएम आज देंगे जीएम पद का इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल यूनिट में झांसी और भोपाल यूनिट के...